Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: धामपुर में भाकियू अराजनीतिक का 'हरियाली से खुशहाली' अभियान, किसानों को पौधे और वैज्ञानिक खेती का संदेश

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Kanta Kumar , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 04/08/2026 09:53:47 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Kanta Kumar ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 04/08/2026 09:53:47 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक द्वारा धामपुर ब्लॉक स्थित डबकरा हॉल में आयोजित हरियाली से खुशहाली कार्यक्रम के अंतर्गत किसानों को पीपल एवं बरगद के पौधे वितरित किए गए।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक द्वारा धामपुर ब्लॉक स्थित डबकरा हॉल में आयोजित हरियाली से खुशहाली कार्यक्रम के अंतर्गत किसानों को पीपल एवं बरगद के पौधे वितरित किए गए। किसान नेता दिगंबर सिंह ने बताया कि यह अभियान 21 जुलाई से प्रारंभ हुआ है, जिसकी शुरुआत बिजनौर में मंडलायुक्त मुरादाबाद आंजनेय कुमार सिंह ने की थी। अभियान का उद्देश्य प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक पीपल एवं एक बरगद का पौधा रोपित कर उसका संरक्षण करना तथा वेबसाइट के माध्यम से उसकी ऑनलाइन मॉनिटरिंग करना है। कार्यक्रम में कृषि अनुसंधान केंद्र नगीना के कृषि वैज्ञानिक डा के के सिंह ने किसानों को मिट्टी संरक्षण, फसल चक्र अपनाने, नकली कृषि रसायनों से बचाव तथा उर्वरकों एवं कीटनाशकों के संतुलित उपयोग के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। इससे पूर्व समेकित कीट प्रबंधन केंद्र देहरादून के वैज्ञानिकों द्वारा भी किसानों को कीट प्रबंधन की जानकारी दी जा चुकी है। वैज्ञानिकों ने किसानों के साथ मिलकर गांव-गांव जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का आश्वासन भी दिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चौधरी दिगंबर सिंह ने कहा कि केवल पौधे लगाना ही उद्देश्य नहीं है, बल्कि उनका संरक्षण करना भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने कहा कि मिट्टी का स्वास्थ्य सुरक्षित रहेगा तभी शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण फसल का उत्पादन संभव है। यदि आज पर्यावरण संरक्षण के लिए संकल्प नहीं लिया गया तो आने वाली पीढ़ियों को न शुद्ध भोजन मिलेगा, न स्वच्छ जल और न ही स्वच्छ वायु। इसलिए हर ग्राम पंचायत में पीपल और बरगद के पौधों का रोपण एवं संरक्षण जनभागीदारी से किया जाएगा। डॉ. जगमोहन पोखरियाल ने भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक द्वारा चलाए जा रहे पर्यावरण संरक्षण एवं किसान जागरूकता अभियान की सराहना करते हुए कहा कि किसान संगठन का वास्तविक दायित्व किसानों को वैज्ञानिक खेती, कीट प्रबंधन, मिट्टी संरक्षण और गुणवत्तापूर्ण उत्पादन के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि उनका विभाग भविष्य में भी संगठन के साथ मिलकर किसानों के बीच जागरूकता कार्यक्रम चलाने के लिए सदैव तैयार रहेगा।

जिला अध्यक्ष नितिन सिरोही ने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को हम कैसी विरासत और सपना देना चाहते हैं, इस पर हमें गंभीरता से काम करना होगा। प्रदूषण मुक्त हवा, जहर मुक्त पानी और प्रोटीन युक्त भोजन हम आने वाली पीढ़ियों को कैसे दें, इस पर हम सबको मिलकर संकल्प के साथ काम करना होगा। मुख्य अतिथि कृषि विज्ञान केंद्र नगीना के डॉ. के के सिंह ने संगठन की सराहना करते हुए कहा कि अब तक किसान संगठनों को केवल संघर्ष करते हुए देखा जाता था, लेकिन भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने किसानों को जागरूक करने और प्रशासन को सकारात्मक दिशा दिखाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग, गन्ना विभाग, भूमि संरक्षण विभाग, वन विभाग सहित सभी एजेंसियों को जो कार्य करना चाहिए, उसे यह संगठन आगे बढ़कर कर रहा है। कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों ने भी किसानों को उन्नतशील बीज, मिट्टी सुधार, नकली कीटनाशकों से बचाव तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी देने पर जोर दिया। इस अवसर पर चौधरी दिगंबर सिंह, जिला अध्यक्ष नितिन कुमार सिरोही, जिला उपाध्यक्ष दुष्यंत राणा, तहसील अध्यक्ष दर्शन सिंह फौजी, सरदार महल सिंह, तेजवीर सिंह, आलोक डगर, लोकेंद्र सिंह, अजय सिंह चौहान, अरविंद कुमार राजपूत, ब्लॉक प्रमुख अल्लापुर नीरज कुमार, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. के के सिंह, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक धामपुर सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Related News

26 Solar Panel Update: सोलर प्लान से घटेगा बिजली बिल, सब्सिडी का बड़ा फायदा

Delhi Update: दिल्ली को वर्ल्ड क्लास बनाने के लिए बिल्डिंग नियमों में बदलाव की सिफारिश

उत्तर प्रदेश: गौतमबुद्ध नगर में 'आत्मनिर्भर भारत संकल्प जनसभा', आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत करने का आह्वान

उत्तर प्रदेश:  बलरामपुर बना प्रदेश का पहला जनपद, तीनों तहसीलों में शुरू हुए मुख्यमंत्री अभ्युदय निःशुल्क कोचिंग सेंटर

उत्तर प्रदेश: 79वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर डीएम ने की समीक्षा बैठक, जनभागीदारी से होंगे आयोजन

उत्तर प्रदेश: बलरामपुर में 79वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज, राष्ट्रभक्ति और जनसहभागिता पर रहेगा विशेष जोर


Featured News