Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर गाजीपुर में हथकरघा कारखाने का उद्घाटन, बुनकरों को मिला कौशल विकास का तोहफा

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ramkesh Vishwakarma , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 04/08/2026 10:35:37 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Ramkesh Vishwakarma ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 04/08/2026 10:35:37 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर आज जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने नंदगंज औद्योगिक क्षेत्र में नव निर्मित हथकरघा कारखाने का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय हथकरघा दिवस समारोह में जनपद के हथकरघा बुनकरों के हित में विभिन्न कार्यक्रमों का शुभारंभ किया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर आज जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने नंदगंज औद्योगिक क्षेत्र में नव निर्मित हथकरघा कारखाने का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय हथकरघा दिवस समारोह में जनपद के हथकरघा बुनकरों के हित में विभिन्न कार्यक्रमों का शुभारंभ किया गया। समारोह के उपलक्ष्य में हथकरघा बुनकरों के लिए प्रशिक्षण एवं संवर्धन कार्यक्रम के अंतर्गत कौशल उन्नयन प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य बुनकरों को आधुनिक तकनीक, नवीन डिजाइनों तथा गुणवत्तापूर्ण उत्पादन की जानकारी देकर उनके कौशल का विकास करना है, जिससे वे बेहतर गुणवत्ता के उत्पाद तैयार कर अपनी आय में वृद्धि कर सकें। जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि हथकरघा उद्योग स्थानीय रोजगार का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि बुनकरों को आधुनिक प्रशिक्षण के साथ-साथ उनके उत्पादों के लिए बेहतर विपणन (मार्केटिंग) की व्यवस्था भी आवश्यक है, ताकि उन्हें अपने उत्पादों का उचित मूल्य मिल सके और वे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक अपनी पहचान बना सकें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि बुनकरों को शासन की योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाया जाए तथा उनके उत्पादों के विपणन के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएं। कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षण पूर्ण कर चुके बुनकरों को जिलाधिकारी ने प्रशिक्षण किट वितरित की और उन्हें अपने कौशल का उपयोग कर आत्मनिर्भर बनने तथा स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी, उद्योग विभाग के प्रतिनिधि, हथकरघा बुनकर, उद्यमी तथा अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related News

26 Solar Panel Update: सोलर प्लान से घटेगा बिजली बिल, सब्सिडी का बड़ा फायदा

Delhi Update: दिल्ली को वर्ल्ड क्लास बनाने के लिए बिल्डिंग नियमों में बदलाव की सिफारिश

उत्तर प्रदेश: गौतमबुद्ध नगर में 'आत्मनिर्भर भारत संकल्प जनसभा', आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत करने का आह्वान

उत्तर प्रदेश:  बलरामपुर बना प्रदेश का पहला जनपद, तीनों तहसीलों में शुरू हुए मुख्यमंत्री अभ्युदय निःशुल्क कोचिंग सेंटर

उत्तर प्रदेश: 79वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर डीएम ने की समीक्षा बैठक, जनभागीदारी से होंगे आयोजन

उत्तर प्रदेश: बलरामपुर में 79वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज, राष्ट्रभक्ति और जनसहभागिता पर रहेगा विशेष जोर


Featured News