-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: भोजीपुरा पुलिस के हत्थे चढ़े दो शातिर, अवैध तमंचे-कारतूस किए गए बरामद
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: दो अलग-अलग कार्रवाई में दो आरोपी गिरफ्तार, एक पर कोर्ट का वारंट भी था जारी जनपद बरेली के थाना भोजीपुरा पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के
विस्तार
उत्तर प्रदेश: दो अलग-अलग कार्रवाई में दो आरोपी गिरफ्तार, एक पर कोर्ट का वारंट भी था जारी जनपद बरेली के थाना भोजीपुरा पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दो अलग-अलग कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को अवैध तमंचा और कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से एक-एक तमंचा व 315 बोर का एक-एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। बरामदगी के आधार पर दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार पहली कार्रवाई में 2 अगस्त की रात करीब 11:50 बजे ताजमोहम्मद उर्फ ताजू निवासी ग्राम भूड़ा को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से एक अवैध तमंचा और 315 बोर का एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी के खिलाफ वर्ष 2019 के आर्म्स एक्ट के मामले में न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट भी जारी था। दूसरी कार्रवाई में 3 अगस्त को रात 12:10 बजे छोटे पुत्र लाले कुरैशी निवासी ग्राम भूड़ा को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से भी एक अवैध तमंचा और 315 बोर का एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। दोनों आरोपियों के विरुद्ध अलग-अलग मुकदमे दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की गई। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार ताजमोहम्मद के खिलाफ पहले से एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं जबकि छोटे के विरुद्ध पशु तस्करी, पशु क्रूरता अधिनियम तथा आर्म्स एक्ट और आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं जबकि छोटे के विरुद्ध पशु तस्करी, पशु क्रूरता अधिनियम तथा आर्म्स एक्ट सहित कई आपराधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं। कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक कुंवर बहादुर सिंह के नेतृत्व में थाना भोजीपुरा पुलिस टीम ने की।
