Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: एसपी प्राची सिंह ने जनसुनवाई में सुनीं फरियाद, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Irshad Ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 04/08/2026 12:59:19 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Irshad Ahmad ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 04/08/2026 12:59:19 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह ने मंगलवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान आमजन की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना। उन्होंने प्रत्येक प्रकरण के समयबद्ध, निष्पक्ष ए

विस्तार

उत्तर प्रदेश: पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह ने मंगलवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान आमजन की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना। उन्होंने प्रत्येक प्रकरण के समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों ने अपनी समस्याएं पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं। एसपी प्राची सिंह ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर विधिसम्मत एवं प्रभावी ढंग से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि शिकायतकर्ताओं को समय पर न्याय मिल सके।

उन्होंने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य आमजन और पुलिस के बीच विश्वास को मजबूत करना तथा लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। किसी भी शिकायत के निस्तारण में लापरवाही या अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा।
जनसुनवाई के दौरान संबंधित शाखाओं के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे और प्राप्त प्रार्थना-पत्रों पर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।