Contact for Advertisement 9650503773


दिल्ली: दिल्ली में बसपा का कैडर कैंप आयोजित, चुनावी रणनीति और संगठन विस्तार पर दिया प्रशिक्षण

- Photo by : social media

दिल्ली  Published by: Fulchand Malviya , दिल्ली  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 04/08/2026 12:57:55 pm Share:
  • दिल्ली
  • Published by.: Fulchand Malviya ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 04/08/2026 12:57:55 pm
Share:

संक्षेप

दिल्ली: बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के दिल्ली प्रदेश कार्यालय में पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश  परम आदरणीय बहन कुमारी मायावती जी के दिशा-निर्देशों एवं आदेशानुसार एक दिवसीय कैडर कैंप का सफल आयोजन किया गया

विस्तार

दिल्ली: बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के दिल्ली प्रदेश कार्यालय में पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश  परम आदरणीय बहन कुमारी मायावती जी के दिशा-निर्देशों एवं आदेशानुसार एक दिवसीय कैडर कैंप का सफल आयोजन किया गया इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य संगठन को धरातल पर मजबूत बनाना और आगामी चुनावी तैयारी के लिए कार्यकर्ताओं को पूर्ण रूप से प्रशिक्षित करना रहा कैडर कैंप के दौरान जोन प्रभारी आदरणीय शिशपाल सर ने कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूती के साथ-साथ चुनाव आयोग के बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) की जिम्मेदारी और चुनावी बारीकी से गहन प्रशिक्षण दिया। 

इसके साथ ही, मुख्य केंद्रीय प्रभारी व राज्यसभा सांसद श्री रामजी गौतम जी के मार्गदर्शन में दिल्ली की सभी स्तर की कमेटियां का पुनर्गठन 'मिशन-मूवमेंट' के सिद्धांत के आधार पर किया जा रहा है चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी और मजबूत बनाने के उद्देश्य से बीएसपी की ओर से चुनाव आयोग के विशेष प्रतिनिधि भी तैयार किए जा रहे हैं इस महत्वपूर्ण बैठक में बीएसपी दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेश तंवर जी, प्रदेश प्रभारी  ललित गौतम , जोन प्रभारी मा. शिशपाल सर एवं श्री सुदेश आर्यन जी विशेष रूप से उपस्थित रहे इनके साथ ही दिल्ली प्रदेश के सभी जोन, जिला एवं विधानसभा क्षेत्रों के प्रमुख साथी व कार्यकर्ता मौजूद रहे सभी ने एक स्वर में आदरणीय बहन कुमारी मायावती जी के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने और मिशन-मूवमेंट को गति देने का संकल्प लिया।