-
☰
No image found.
राजस्थान: 15 अगस्त की तैयारियां हुई तेज, रक्तदान शिविर और भव्य समारोह होंगे आयोजित
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: भरतपुर में 3 अगस्त को स्वतंत्रता का अमृत संदेश जन-जन तक पहुंचाने और राष्ट्रीय गौरव के प्रतीक स्वाधीनता दिवस-2026 को भव्य, गरिमामय एवं अनुशासित ढंग से मनाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
विस्तार
राजस्थान: भरतपुर में 3 अगस्त को स्वतंत्रता का अमृत संदेश जन-जन तक पहुंचाने और राष्ट्रीय गौरव के प्रतीक स्वाधीनता दिवस-2026 को भव्य, गरिमामय एवं अनुशासित ढंग से मनाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रशासन राजीव शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में समारोह से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री शर्मा ने कहा कि जिला स्तरीय मुख्य समारोह स्थानीय पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित होगा। उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रीय पर्व देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान का प्रतीक है, इसलिए प्रत्येक व्यवस्था उसकी गरिमा के अनुरूप होनी चाहिए। उन्होंने नगर निगम को वर्षा ऋतु को देखते हुए समारोह स्थल पर जलभराव की निकासी, मिट्टी भराव, साफ-सफाई तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्व में ही पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि स्वाधीनता दिवस पर उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए सभी विभागाध्यक्ष अपने-अपने विभागों से चयनित अधिकारियों एवं कार्मिकों के नाम वरीयता क्रम में 10 अगस्त तक उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। बैठक में स्वाधीनता दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियों पर भी चर्चा की गई। चयन समिति को निर्देश दिए गए कि प्रस्तुतियां देशभक्ति, सांस्कृतिक विरासत एवं सामाजिक समरसता का संदेश देने वाली हों। साथ ही स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों की वीरांगनाओं को सम्मानपूर्वक आमंत्रित करने तथा छात्र-छात्राओं के सुरक्षित आवागमन के लिए समुचित परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। अतिरिक्त जिला कलक्टर शहर राहुल सैनी ने कहा कि सरकारी एवं निजी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों में नवाचार, अनुशासन और आकर्षण का समावेश किया जाए। उन्होंने बताया कि 14 एवं 15 अगस्त को शहर के प्रमुख चौराहों, ऐतिहासिक द्वारों एवं महत्वपूर्ण शासकीय भवनों को आकर्षक रोशनी से सजाया जाएगा। भारत स्काउट एवं गाइड द्वारा रंगोली बनाई जाएगी तथा नगर निगम विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर शहर को स्वच्छ एवं सुंदर स्वरूप प्रदान करेगा।
Karnataka News: कर्नाटक कांग्रेस में बढ़ी सियासी तकरार, नाराज विधायकों को सीएम की दो टूक
उत्तर प्रदेश: नवजात को अस्पताल से गायब करने का आरोप, दिव्यांग पिता ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार
Udhayanidhi Stalin: उदयनिधि स्टालिन को हाईकोर्ट से राहत, गिरफ्तारी पर रोक के निर्देश
Neet Ug Exam: NEET-UG OMR विवाद सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, काउंसिलिंग से पहले सुनवाई की मांग
उत्तराखंड: नीरज पंत गंगोलीहाट वन पंचायत संगठन के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित
