-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: एडीएम सिटी कोर्ट के पेशकार पर भ्रष्टाचार के आरोप, अधिवक्ता ने निष्पक्ष जांच की करी मांग
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बरेली में सिविल कोर्ट में तैनात एडीएम सिटी न्यायालय के पेशकार राहुल गंगवार पर भ्रष्टाचार, अभद्र व्यवहार और पक्षकारों से अवैध वसूली के गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बरेली में सिविल कोर्ट में तैनात एडीएम सिटी न्यायालय के पेशकार राहुल गंगवार पर भ्रष्टाचार, अभद्र व्यवहार और पक्षकारों से अवैध वसूली के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। अधिवक्ता जनाब आलम ने अधिकारियों को शिकायती प्रार्थना-पत्र सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी पाए जाने पर कड़ी विभागीय एवं दंडात्मक कार्रवाई की मांग की है।शिकायत में अधिवक्ता ने आरोप लगाया है कि पेशकार राहुल गंगवार लंबे समय से न्यायालय में अनियमितताओं को बढ़ावा दे रहा है। प्रार्थना-पत्र के अनुसार, पूर्व पीठासीन अधिकारी के कार्यकाल में फूड एक्ट से संबंधित मामलों में पक्षकारों को राहत दिलाने के नाम पर 40 से 50 हजार रुपये तक की रकम ली गई, जबकि उन्हें केवल 15 हजार रुपये के जुर्माने की रसीद दी गई। आरोप है कि यह पूरी प्रक्रिया अधिवक्ता की जानकारी के बिना की जाती थी। अधिवक्ता का यह भी आरोप है कि 27 जुलाई को किरायेदारी विवाद से जुड़े एक मामले में वकालतनामा दाखिल करने के दौरान पेशकार ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। शिकायत के अनुसार, पेशकार ने वकालतनामा दाखिल करने से इनकार कर दिया, दस्तावेज वापस फेंक दिए और कथित रूप से धमकी भी दी प्रार्थना-पत्र में यह भी आरोप लगाया गया है कि न्यायालय में तारीख लगाने के नाम पर पक्षकारों से 50 से 100 रुपये तक की अवैध वसूली की जाती है। शिकायत में कहा गया है कि विरोध करने वाले पक्षकारों को अनावश्यक रूप से परेशान किया जाता है।
Karnataka News: कर्नाटक कांग्रेस में बढ़ी सियासी तकरार, नाराज विधायकों को सीएम की दो टूक
उत्तर प्रदेश: नवजात को अस्पताल से गायब करने का आरोप, दिव्यांग पिता ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार
Udhayanidhi Stalin: उदयनिधि स्टालिन को हाईकोर्ट से राहत, गिरफ्तारी पर रोक के निर्देश
Neet Ug Exam: NEET-UG OMR विवाद सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, काउंसिलिंग से पहले सुनवाई की मांग
उत्तराखंड: नीरज पंत गंगोलीहाट वन पंचायत संगठन के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित
