-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: गाज़ीपुर में दर्दनाक सड़क हादसा,नीलगाय से टकराने के बाद ट्रेलर की चपेट में आए बाइक सवार की मौत
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जिले के जंगीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत देवकठिया गाँव के पास दोपहर एक भीषण और दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अचानक सड़क पर आई नीलगाय से टकराकर एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर पड़ा
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जिले के जंगीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत देवकठिया गाँव के पास दोपहर एक भीषण और दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अचानक सड़क पर आई नीलगाय से टकराकर एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर पड़ा और पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आ गया। ट्रेलर के पहिए के नीचे कुचलने से बाइक सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। नीलगाय भी गंभीर रूप से घायल मृतक की पहचान बद्धुसराय गांव निवासी रामजी यादव के रूप में हुई है। चश्मदीदों के मुताबिक दुर्घटना इतनी अचानक हुई कि रामजी यादव को संभलने का मौका ही नहीं मिला। वहीं, बाइक से जोरदार टक्कर के बाद नीलगाय भी गंभीर रूप से घायल हो गई है। CCTV कैमरे में कैद हुई खौफनाक घटना यह पूरी दिल दहला देने वाली घटना पास में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई व पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। हादसा देखकर इलाके में शोक और सनसनी का माहौल है।
Karnataka News: कर्नाटक कांग्रेस में बढ़ी सियासी तकरार, नाराज विधायकों को सीएम की दो टूक
उत्तर प्रदेश: नवजात को अस्पताल से गायब करने का आरोप, दिव्यांग पिता ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार
Udhayanidhi Stalin: उदयनिधि स्टालिन को हाईकोर्ट से राहत, गिरफ्तारी पर रोक के निर्देश
Neet Ug Exam: NEET-UG OMR विवाद सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, काउंसिलिंग से पहले सुनवाई की मांग
उत्तराखंड: नीरज पंत गंगोलीहाट वन पंचायत संगठन के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित
