-
☰
No image found.
राजस्थान: नयागांव पहाड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 13 साल से फरार महिला व टॉप-10 वांछित अपराधी गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: नयागांव पहाड़ा थाना पुलिस ने 13 साल से फरार चल रही एक महिला वारंटी और टॉप-10 सूची में वांछित एक अपराधी को गिरफ्तार किया है।
विस्तार
राजस्थान: नयागांव पहाड़ा थाना पुलिस ने 13 साल से फरार चल रही एक महिला वारंटी और टॉप-10 सूची में वांछित एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 'ऑपरेशन सुदर्शन चक्र' अभियान के तहत की गई। जितेंद्र कुमार को गुजरात से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार महिला की पहचान श्रीमती मांगी पत्नी नाथू कालबेलिया (58) निवासी बंजारिया थाना खेरवाड़ा (वर्तमान में टीडी थाना टीडी, उदयपुर) के रूप में हुई है। वह मारपीट के एक मामले में पिछले 13 साल से फरार चल रही थी। दूसरे गिरफ्तार अपराधी का नाम जितेंद्र कुमार डामोर पुत्र चंदूलाल डामोर उम्र 35 निवासी डबाइचा, पुलिस थाना पाटिया वह पुलिस की टॉप-10 वांछित अपराधियों की सूची में शामिल था। जितेंद्र डामोर के खिलाफ न्यायालय से दो स्थायी वारंट जारी थे। पुलिस टीम ने जितेंद्र डामोर को बनासकांठा, दांतीवाड़ा, गुजरात से गिरफ्तार किया, जिसके न्यायालय में दो वारंट जारी है,यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक श्रीमती अमृता दुहान के निर्देशानुसार, पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री गोपाल स्वरूप मेवाड़ा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खेरवाड़ा श्रीमती अंजना सुखवाल, डिप्टी राजीव राहर के निकट पर्यवेक्षण में की गई। पहाड़ा थानाधिकारी उम्मेदीलाल मीणा के नेतृत्व में गठित टीम में हेड कांस्टेबल अजीत सिंह, वीरेंद्र कुमार, राजेश, और कांस्टेबल संदेश, कांस्टेबल केवलचंद शामिल थे।
मध्य प्रदेश: गली की समस्या लेकर जनसुनवाई पहुंचे छात्र ने अधिकारी को चॉकलेट देकर लगाई गुहार
उत्तर प्रदेश: उच्च प्राथमिक विद्यालय नजोर की व्यवस्थाओं पर आरटीआई से उठे सवाल
राजस्थान: धनोप गांव में पहुंचा समृद्धि किसान रथ, ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी
उत्तर प्रदेश: जिम संचालकों के लिए हुए सख्त नियम लागू, डीआईजी ने जारी की नई गाइडलाइन
उत्तर प्रदेश: नाबालिग युवती से दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की त्वरित कार्रवाई
उत्तराखंड: 13 सूत्रीय मांगों को लेकर जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संगठन का धरना-प्रदर्शन
