Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: नेशनल वूमेंस डांस लीग 2026 का हुआ शुभारंभ, प्रतिभाओं को मिलेगा मंच

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Yogita Meerwal , राजस्थान  Edited By: Namita Chauhan, Date: 12/05/2026 12:21:56 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by.: Yogita Meerwal ,
  • Edited By.: Namita Chauhan,
  • Date:
  • 12/05/2026 12:21:56 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधित्व  प्राप्त " वूमेन पॉवर सोशलिटी फाउंडेशन इंडिया " द्वारा संपूर्ण भारत वर्ष के साथ साथ विशेष तौर पर जयपुर राजस्थान में संस्थापक अध्यक्ष सुश्री राजकन्या जी के निर्देशन में राष्ट्रीय अध्यक्ष (कल्चरल विंग) डॉ. प्रतिष्ठा ठाकुर जी के नेतृत्व में एवं कार्यक्रम संयोजक श्री जिनेश कुमार जैन के सहयोग में शुभारंभ किया जा रहा है।

विस्तार

राजस्थान: अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधित्व  प्राप्त " वूमेन पॉवर सोशलिटी फाउंडेशन इंडिया " द्वारा संपूर्ण भारत वर्ष के साथ साथ विशेष तौर पर जयपुर राजस्थान में संस्थापक अध्यक्ष सुश्री राजकन्या जी के निर्देशन में राष्ट्रीय अध्यक्ष (कल्चरल विंग) डॉ. प्रतिष्ठा ठाकुर जी के नेतृत्व में एवं कार्यक्रम संयोजक श्री जिनेश कुमार जैन के सहयोग में शुभारंभ किया जा रहा है। नेशनल वूमेंस डांस लीग 2026 सीज़न 4 जो कि महिलाओं और बच्चों के हितों में जनजागृति, आंतरिक रूप से छिपी हुई कुदरती कला को तराश कर मनोरंजन की दुनिया में कदम रखने (प्रवेश करने) का प्रथम स्थान है। कुदरती कला, संस्कृति संरक्षण को जनजागृति के साथ बढ़ावा देते हुए पूरे राजस्थान में सभी संभागों, जिला से कुदरती कला का चयन करने हेतु गांव, ढाणी, शहर जिला स्तर पर ऑडिशन का आयोजन किया जा रहा है, जो प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष (तीन मिनट के वीडियो के साथ) स्वीकार्य हैं। इस आयोजन में श्रेष्ठ कलाकारों का चयन कर प्रतिभागियों को प्रोत्साहन स्वरूप उपहार एवं नकद राशि 1,2,3 का गौरव स्वाभिमान सम्मान रखा गया है।

सभी आवेदनकर्ताओं को संस्था ओर सहयोगियों द्वारा सर्टिफिकेट, दुपट्टा, मोमेंटो दिया जाएगा,1,2,3, श्रेणी में चयन अपने अपने जिला स्तर पर होगा, फाइनल चयन का स्थान जयपुर होगा। श्रेष्ठ कलाकारों को वीडियो संगीत एल्बम, वेब सीरीज, एवं सीरियल के मंच तक पहुंचाने का कार्य भी WPSF द्वारा किया जा सकेगा। इस आयोजन कार्यक्रम को आप हम सभी को मिलकर जनसहयोग, दानदाता, भामाशाह,सहयोगी, संस्थाएं, शिक्षण संस्था,NGO, ट्रस्ट, इंस्टीट्यूट, स्कूल, संगठन, अस्पताल, बैंक, व्यापारिक संस्थान, क्लब, समाज कला प्रेमी, संस्थाओं द्वारा आर्थिक सहयोग की भावना के साथ जोड़कर नाम, मान सम्मान सामाजिक प्रतिष्ठा भी देने का कार्य आतिथ्य में संस्था करेगी, सामाजिक प्रतिष्ठा की कड़ी में व्यक्तिगत सहयोग भी प्रदान किया जाएगा। सामाजिक समरसता, गरीब जरूरतमंदों, असहाय परिवारों को WPSF से जोड़कर संचालित विभिन्न अभियानों, योजनाओं, में आपकी प्रतिष्ठा क़ायम करेगी। निराश्रित को कार्य एवं सरकारी गैर सरकारी योजनाओं में मुख्य धारा से जोड़कर पुण्य पावन कार्य द्वारा आपको पुण्य फल प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त करेगी।