Contact for Advertisement 9650503773

Sukhdev Singh Gogamedi: नेशनल राजपूत करनी सेना के प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को घर में घुस कर  मरी गोली, आरोपी अज्ञात  
 
नेशनल राजपूत करनी सेना के प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़

नेशनल राजपूत करनी सेना के प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को घर में घुस कर मरी गोली, आरोपी अज्ञात - Photo by : social media

नई दिल्ली  Published by: Rustom Imran , Date: 05/12/2023 03:14:44 pm Share:
  • नई दिल्ली
  • Published by: Rustom Imran ,
  • Date:
  • 05/12/2023 03:14:44 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: जयपुर राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेशाध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को राजधानी जयपुर में गोली मार दी गई। इससे वे बुरी तरह से घायल हो गए।  सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को गोली श्यामनगर इलाके में उनके घर में घुसकर मारी गई है। उसके पश्चात उन्हें मेट्रो मास अस्पताल में ले जाया गया। सुखवीर सिंह पर गोली चलने की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन में के कान खड़े हो गए हैं। स्थानीय पुलिस के अलावा आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और इलाके में पुलिस ने नाकाबंदी शुरू कर दिया हैं। 

विस्तार

गोगामेड़ी को गोली कहां लगी है इसकी जानकारी अभी नहीं मिला हैं। उन्हें गोली श्याम नगर स्थित उनके घर के नजदीक ही मारी गई, बताई जा रही है। इस घटना के बाद मेट्रो मास अस्पताल के सामने भारी भीड़ लग गई हैं। परिस्तिथि को संभालने के लिए वहां भी पुलिस फोर्स तैनात की गई है। सुखदेव सिंह को दो गोलियां मारी गई। गोलियां किन लोगों ने चलाया है इसका भी अभी तक कोई पता नहीं लग पाया है। 

 गोगामेड़ी बहुत पहले से राष्ट्रीय करणी सेना से जुड़े है। उन्होंने करणी सेना संगठन में काफी समय पहले हुए तकरार के बाद राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के नाम से अलग संगठन बना लिया था। गोगामेड़ी उसके अध्यक्ष हैं। वे फिल्म पद्मावत और गैंगस्टर आनंदपाल एनकाउंटर केस के बाद राजस्थान में हुए रोष प्रदर्शन से खासा चर्चा में आए थे।  

सुखदेव सिंह को गोली मारने के बाद इसकी जानकारी पूरे प्रदेश में चिंगारी की तरह फैल गई। परिस्तिथि को देखते हुए पूरे जयपुर शहर में पुलिस हाई अलर्ट मोड पर आ गई।  

Featured News