-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: जनगणना-2027 की ट्रेनिंग से 54 कर्मचारी नदारद, चार विभागों को कार्रवाई के लिए पत्र जारी
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जनगणना-2027 की तैयारियों के बीच 54 कर्मचारियों की लापरवाही सामने आई है। बुधवार को नगर निगम के चारों जोनों में जनगणना के दूसरे चरण की ट्रेनिंग रखी गई थी। इसमें 1005 कर्मचारियों को बुलाया गया था
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जनगणना-2027 की तैयारियों के बीच 54 कर्मचारियों की लापरवाही सामने आई है। बुधवार को नगर निगम के चारों जोनों में जनगणना के दूसरे चरण की ट्रेनिंग रखी गई थी। इसमें 1005 कर्मचारियों को बुलाया गया था, लेकिन 54 कर्मचारी पहुंचे ही नहीं। इतनी बड़ी संख्या में कर्मचारियों के गैरहाजिर मिलने पर नगर निगम ने सख्त रुख अपनाया है। गैरहाजिर कर्मचारियों पर कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को पत्र भेजे गए हैं। चार विभागों को भेजे गए पत्र ट्रेनिंग से गायब कर्मचारियों की रिपोर्ट सामने आते ही नगर निगम हरकत में आ गया। गैरहाजिर कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पंचायती राज अधिकारी और लोक निर्माण विभाग के संबंधित अधिशासी अभियंताओं को पत्र भेजे गए हैं। अब इन कर्मचारियों के खिलाफ संबंधित विभागों को कार्रवाई करनी है। डीएम ने किया ट्रेनिंग सेंटरों का निरीक्षण उधर, जनगणना की ट्रेनिंग के दौरान डीएम अविनाश सिंह और नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने प्रशिक्षण केंद्रों का निरीक्षण किया। उनके साथ अपर नगर आयुक्त और एडीएम सिटी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने प्रशिक्षण की स्थिति और कर्मचारियों के लिए की गई व्यवस्थाओं को देखा। इस दौरान सुबह के नाश्ते, दोपहर के भोजन और अन्य इंतजामों की भी जानकारी ली गई। निरीक्षण में सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलीं।
जोन-एक में सबसे ज्यादा कर्मचारी गायब जनगणना की ट्रेनिंग के लिए शहर में तीन केंद्र बनाए गए थे। राजकीय पॉलिटेक्निक, तिलक इंटर कॉलेज और मौलाना आजाद इंटर कॉलेज में कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान जोन-एक में सबसे ज्यादा 31 कर्मचारी गैरहाजिर मिले। जोन-दो में 13, जोन-तीन में एक और जोन-चार में नौ कर्मचारी ट्रेनिंग लेने नहीं पहुंचे। कुल 1005 कर्मचारियों में से 951 ने प्रशिक्षण में हिस्सा लिया, जबकि 54 अनुपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश: चाई-4 की आदर्श बिहार सोसाइटी के बाहर गंदगी का अंबार, सफाई व्यवस्था से लोगों में रोष
गुजरात: वन कर्मचारियों ने आंदोलन की दी चेतावनी, 28 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का ऐलान
उत्तर प्रदेश: विंध्याचल में टेंट हाउस से चार डीजे मशीनें चोरी, 2.60 लाख रुपये का नुकसान
उत्तर प्रदेश: आयुष्मान कार्ड के बावजूद मरीज से वसूली का आरोप, शिकायत के बाद अस्पताल ने लौटाए रुपये
उत्तर प्रदेश: जल जीवन मिशन के पंप ऑपरेटरों ने मांगा ₹20 हजार मासिक वेतन, डीएम को सौंपा ज्ञापन
