-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: 9 अवैध व्यावसायिक प्रतिष्ठान हुए सील, इलाके में मचा हड़कंप
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: शहर में अवैध निर्माण और आवासीय भवनों के व्यावसायिक इस्तेमाल के खिलाफ कार्रवाई अब और तेज हो गई है। बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) के बाद शुक्रवार को आवास एवं विकास परिषद ने भी राजेंद्रनगर क्षेत्र में बड़ा अभियान चलाते हुए
विस्तार
उत्तर प्रदेश: शहर में अवैध निर्माण और आवासीय भवनों के व्यावसायिक इस्तेमाल के खिलाफ कार्रवाई अब और तेज हो गई है। बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) के बाद शुक्रवार को आवास एवं विकास परिषद ने भी राजेंद्रनगर क्षेत्र में बड़ा अभियान चलाते हुए मॉडल शॉप, रेस्टोरेंट, कैंटीन, बुटीक और दुकानों समेत नौ प्रतिष्ठानों को सील कर दिया। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और अवैध निर्माण करने वालों में खलबली फैल गई। पुलिस बल के साथ चला सीलिंग अभियान आवास एवं विकास परिषद के अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) राजेंद्र नाथ राम के नेतृत्व में शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे पुलिस बल के साथ अभियान शुरू किया गया। टीम ने सबसे पहले ‘मधुशाला मॉडल शॉप’ और उससे संचालित एसी कैंटीन को सील किया। इसके बाद आवासीय भवनों में संचालित एक डिजाइनर बुटीक, रेस्टोरेंट समेत अन्य प्रतिष्ठानों के शटर गिराकर ताले लगा दिए गए। सभी परिसरों पर विभागीय नोटिस भी चस्पा कर दिए गए। सिफारिशें भी बेअसर रहीं कार्रवाई की भनक लगते ही कई प्रतिष्ठान संचालकों ने राजनीतिक और प्रभावशाली लोगों के जरिए कार्रवाई रुकवाने की कोशिश की, लेकिन विभागीय अधिकारियों ने शासन के निर्देशों का हवाला देते हुए अभियान जारी रखा। कुछ दुकानदार कार्रवाई से पहले ही शटर गिराकर मौके से निकल गए, जबकि विरोध करने वालों को पुलिस ने पीछे हटा दिया।नोटिस के बाद भी नहीं माना विभाग अधिकारियों के मुताबिक, सभी संबंधित प्रतिष्ठानों को पहले ही नियमानुसार नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन न तो संतोषजनक जवाब दिया गया और न ही आवासीय भवनों में हो रहा व्यावसायिक संचालन बंद किया गया। इसके बाद विभाग ने नियमानुसार सीलिंग की कार्रवाई की। आगे भी जारी रहेगा अभियान एक्सईएन राजेंद्र नाथ राम ने बताया कि आवास एवं विकास परिषद की योजनाओं में आवासीय स्वीकृत नक्शे पर व्यावसायिक गतिविधियां पूरी तरह प्रतिबंधित हैं। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सीलिंग और आवश्यकता पड़ने पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने लोगों से अनाधिकृत निर्माण और आवासीय भवनों के व्यावसायिक उपयोग से बचने की अपील की।
