Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: शादी का झांसा देकर 6 साल शोषण का आरोप, 8 लाख की मांग मामले में आरोपी गिरफ्तार

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Raju(UP) , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 12/08/2026 05:27:13 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Raju(UP) ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 12/08/2026 05:27:13 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: शादी का झांसा देकर 6 साल तक युवती का शोषण करने और बाद में 8 लाख रुपये मांगने के आरोप में घिरे मोहित कुमार कन्नौजिया पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। इज्जतनगर पुलिस ने एफआईआर दर्ज होने

विस्तार

उत्तर प्रदेश: शादी का झांसा देकर 6 साल तक युवती का शोषण करने और बाद में 8 लाख रुपये मांगने के आरोप में घिरे मोहित कुमार कन्नौजिया पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। इज्जतनगर पुलिस ने एफआईआर दर्ज होने के अगले ही दिन उसे गल्ला मंडी के सामने से गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया
गल्ला मंडी से हुई गिरफ्तारी इज्जतनगर क्षेत्र की युवती की शिकायत पर पुलिस ने  मोहित कुमार कन्नौजिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। मामला दर्ज होते ही पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुट गई। सुबह करीब 11:10 बजे पुलिस को सूचना मिली कि मोहित गल्ला मंडी के पास मौजूद है। घेराबंदी कर पुलिस ने उसे दबोच लिया। मोहित बारादरी थाना क्षेत्र के जगतपुर का रहने वाला है। 


6 साल तक दिया शादी का झांसा, फिर मुकरा पीड़िता का आरोप है कि मोहित करीब 6 साल तक उसे शादी का भरोसा देता रहा। इसी दौरान उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। जब युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया तो मोहित मुकर गया। विरोध करने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी गई युवती ने यह भी आरोप लगाया कि मोहित उससे 8 लाख रुपये की मांग कर रहा था। इससे पहले भी नकद और बैंक ट्रांजेक्शन के जरिए उससे रुपये लिए गए थे। पीड़िता ने मोहित के परिवार के कुछ सदस्यों पर भी उसे धमकाने और साथ देने का आरोप लगाया है। कचहरी में हुआ था नोटरी समझौता, फिर बढ़ा विवाद युवती के मुताबिक 13 जुलाई को कचहरी में दोनों के बीच नोटरी समझौतानामा हुआ था। इसके बाद उसे लगा कि शादी हो जाएगी, लेकिन विवाद सुलझने के बजाय और बढ़ गया।

आखिरकार तंग आकर युवती ने 10 अगस्त को पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई। एफआईआर के 24 घंटे के अंदर ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया
कोर्ट से जेल भेजा, आगे की जांच जारी गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने मोहित को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इज्जतनगर पुलिस अब मुकदमे में लगे अन्य आरोपों और मामले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है
पुलिस का कहना है कि पीड़िता के बयान और सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 


Featured News