Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: सम्भल में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Mohammad Raza , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 06/10/2026 05:49:25 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Mohammad Raza ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 06/10/2026 05:49:25 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सम्भल शासन की ओर से महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत सम्भल पुलिस ने जागरूकता अभियान चलाया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सम्भल शासन की ओर से महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत सम्भल पुलिस ने जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक विकास चन्द्र त्रिपाठी के निर्देशन में मिशन शक्ति टीम और एंटी रोमियो टीम की महिला पुलिसकर्मियों ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा से जुड़ी जानकारी दी। अभियान के दौरान बहु-बेटी सम्मेलन कार्यक्रम में बालिकाओं को महिला सुरक्षा और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। इसके साथ ही महिला संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए चौपाल का आयोजन भी किया गया। पुलिसकर्मियों ने महिलाओं और बालिकाओं से बातचीत कर उनकी समस्याओं को समझने और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की जानकारी दी। मिशन शक्ति के द्वितीय चरण के तहत एंटी रोमियो टीमों ने प्रमुख बाजारों, कस्बों, चौराहों, स्कूल-कॉलेजों, धार्मिक स्थलों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा एवं स्वावलंबन से जुड़ी विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।

पुलिस टीमों ने पंपलेट वितरित कर विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी बताया। इनमें वीमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, स्वास्थ्य सेवा 102, एंबुलेंस सेवा 108, महिला हेल्पलाइन 181 और साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 शामिल हैं। पुलिसकर्मियों ने 112 इमरजेंसी सेवा और मोबाइल के पैनिक बटन के इस्तेमाल का डेमो भी दिया। महिलाओं और बालिकाओं को बताया गया कि किसी भी आपात स्थिति या परेशानी में संबंधित हेल्पलाइन का उपयोग कर तत्काल सहायता प्राप्त की जा सकती है। सम्भल पुलिस का कहना है कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के साथ उन्हें अपने अधिकारों, सुरक्षा उपायों और सरकारी सहायता सेवाओं के प्रति जागरूक करना है।