Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: दो कमरों का सीमेंट शीट उड़कर नष्ट हो गया, परिवार के लोग चोटिल हो गए और हजारों का नुकसान हो गया

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ramkesh Vishwakarma , Date: 10/05/2025 10:19:20 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ramkesh Vishwakarma ,
  • Date:
  • 10/05/2025 10:19:20 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जनपद गाजीपुर के स्थानीय करण्डा ब्लॉक के कुचौरा निवासी अमरदेव राम पुत्र अर्जुन राम का पिछले रात के करीब 12:00 बजे आई आंधी-तूफान के कारण दो कमरों का सीमेंट शीट उड़कर नष्ट हो गया, और परिवार के लोग चोटिल हो गए, और हजारों का नुकसान हो गया। 

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जनपद गाजीपुर के स्थानीय करण्डा ब्लॉक के कुचौरा निवासी अमरदेव राम पुत्र अर्जुन राम का पिछले रात के करीब 12:00 बजे आई आंधी-तूफान के कारण दो कमरों का सीमेंट शीट उड़कर नष्ट हो गया, और परिवार के लोग चोटिल हो गए, और हजारों का नुकसान हो गया। परिवार के मुखिया अमरदेव राम ने शासन से मदद की गुहार लगाई है। बताते चलें कि पिछले रात के 12:00 बजे अचानक तेज गति से आंधी आई और आंधी के आने से सिवान के करीब दलित बस्ती निवासी अमरदेव राम के घर के ऊपर रखी दो कमरों की सीमेंट शीट उड़कर घर से कुछ दूरी पर जा गिरी और टुकड़े-टुकड़े हो बिखर गई। साथ ही सो रहे परिवार के लोगों को भी हल्का-फुल्का चोट आई। वे किसी तरह से जान बचाकर दूसरे के घर में शरण लिए और सुबह जब देखा तो उनका सारा भूसा उड़ गया था और घर में रखे अनाज भी खराब हो गए थे। इस प्रकार कुल मिलाकर गृहस्वामी का सीमेंट शीट, भूसा, अनाज तथा अन्य वस्तुओं को मिलाकर करीब 20,000 का नुकसान हुआ है। इस आशय की जानकारी ग्रामसभा कुचौरा के चर्चित प्रधान बबलू खरवार ने राजस्व विभाग के लेखपाल को बुलाकर उसकी जांच-पड़ताल कराई तथा शासन से मदद की गुहार लगाई। लेखपाल ने सरकारी अनुदान दिलाने का आश्वासन दिया। अभी परिवार दीवारों पर प्लास्टिक डालकर गुजर-बसर कर रहा है।
 
 


Featured News