Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: रामेश्वर धाम में श्री भक्तमाल कथा का दूसरा दिन, भजन संध्या में उमड़े श्रद्धालु

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Rajnesh shrivastav , उत्तर प्रदेश  Edited By: Yashoda, Date: 28/09/2026 04:18:25 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Rajnesh shrivastav ,
  • Edited By.: Yashoda,
  • Date:
  • 28/09/2026 04:18:25 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: रामेश्वर भगवान श्रीराम के पावन धाम श्री रामेश्वर में आयोजित श्री भक्तमाल कथा एवं भजन संध्या के सात दिवसीय आयोजन के दूसरे दिन श्रद्धालुओं ने धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रविवार 28 सितंबर को बरेली से पहुंचे भक्तों ने कथा और भजन संध्या के माध्यम से अपनी श्रद्धा अर्पित की।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: रामेश्वर भगवान श्रीराम के पावन धाम श्री रामेश्वर में आयोजित श्री भक्तमाल कथा एवं भजन संध्या के सात दिवसीय आयोजन के दूसरे दिन श्रद्धालुओं ने धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रविवार 28 सितंबर को बरेली से पहुंचे भक्तों ने कथा और भजन संध्या के माध्यम से अपनी श्रद्धा अर्पित की।

प्रातःकालीन सत्र में श्रीराम और महादेव की कृपा से श्री रामेश्वर धाम में श्रीमद्भागवत कथा एवं भक्तमाल कथा का आयोजन हुआ। वृंदावन धाम से पधारे कथा व्यास पूज्य श्री मधुर कृष्ण ने अपने श्रीमुख से भगवान श्रीराम की महिमा और भक्तमाल कथा का श्रवण कराया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भक्ति और श्रद्धा के साथ कथा का आनंद लिया।

भजन संध्या में भक्तिमय हुआ वातावरण

शाम के सत्र में वृंदावन धाम से पधारे पूज्य पारस लाडला एवं माधुरी शर्मा तथा दिल्ली से आए पूज्य महावीर शर्मा ने संकीर्तन और भजन प्रस्तुत किए। भजनों के दौरान श्रद्धालु भक्तिरस में डूबे नजर आए और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

कथा के मुख्य यजमान के रूप में सुशील अरोड़ा, मनोज अरोड़ा, कंचन अरोड़ा, विमी अरोड़ा, राजकुमार अरोड़ा और पूनम अरोड़ा ने सहभागिता की। इस अवसर पर बरेली से रवि छाबड़ा, गोविंद तनेजा, दीपक अरोड़ा, जगदीश अरोड़ा, हरीश लुनियाल, टिल्लू भैया, सुशील कुमार, अश्विनी आनंद सहित अन्य श्रद्धालु भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में वृंदावन धाम से पधारे पूज्य अतुल कृष्ण शास्त्री जी महाराज, भजन सम्राट पारस लाडला, माधुरी शर्मा और दिल्ली से आए पूज्य महावीर शर्मा के सत्संग एवं भजन संध्या का भी श्रद्धालुओं ने लाभ लिया।

रवि छाबड़ा ने बताया कि भगवान श्रीराम के पावन धाम रामेश्वर में 27 सितंबर से 3 अक्टूबर तक प्रतिदिन प्रातःकाल श्री भक्तमाल कथा और शाम को भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने श्रद्धालुओं से इन धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होकर कथा एवं भजन का लाभ लेने की अपील की।