-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: बुलंदशहर के अलीनगर पहुंचे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, श्याम कृपा धाम मंदिर का किया भूमि पूजन
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बुलंदशहर की स्याना तहसील क्षेत्र के गांव अलीनगर में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक पहुंचे। यहां उन्होंने श्री श्याम कृपा धाम मंदिर के भव्य शिलान्यास एवं भूमि पूजन समारोह में हिस्सा लिया। इस दौरान साधु-संतों की मौजूदगी में मंदिर निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बुलंदशहर की स्याना तहसील क्षेत्र के गांव अलीनगर में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक पहुंचे। यहां उन्होंने श्री श्याम कृपा धाम मंदिर के भव्य शिलान्यास एवं भूमि पूजन समारोह में हिस्सा लिया। इस दौरान साधु-संतों की मौजूदगी में मंदिर निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया। डिप्टी सीएम ने नरसेना थाना क्षेत्र के गांव अलीनगर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा में भी सहभागिता की। इस अवसर पर बृजेश पाठक ने बाबा खाटू श्याम के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने बाबा से सभी श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूर्ण होने की प्रार्थना भी की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान डिप्टी सीएम ने राजनीतिक और धार्मिक मुद्दों पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। अखिलेश यादव और अयोध्या मुद्दे से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का सनातन संस्कृति से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि पहले कारसेवकों की हत्या के मामले में माफी मांगनी चाहिए। मथुरा में औरंगजेब से जुड़े निशान हटाने के सवाल पर बृजेश पाठक ने कहा कि आतताइयों के पहचान चिह्न समाप्त होने चाहिए, लेकिन यह पूरी कार्रवाई न्यायिक प्रक्रिया के तहत होनी चाहिए।
उत्तर प्रदेश: 28 नवंबर को संतकबीरनगर में लगेगी विशेष लोक अदालत, वाहन चालानों का होगा निस्तारण
उत्तर प्रदेश: कृष्ण भगौती गांव में शांति भंग की आशंका पर तीन गिरफ्तार, न्यायालय भेजे गए
उत्तर प्रदेश: बस्ती में युवा मतदाताओं को मतदान के प्रति किया जागरूक, 20 विद्यार्थी सम्मानित
मध्य प्रदेश: 21 वर्षीय युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, इलाके में सनसनी
