-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: डीएम आलोक कुमार ने हाईटेक नर्सरी का किया निरीक्षण, आधुनिक खेती को बढ़ावा देने पर दिया जोर
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर में किसानों की आय बढ़ाने और आधुनिक कृषि तकनीकों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिलाधिकारी आलोक कु इनमार ने मंगलवार को विकासखंड पौली के ग्राम सभा बगही स्थित कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) एवं हाईटेक नर्सरी का औचक निरीक्षण किया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर में किसानों की आय बढ़ाने और आधुनिक कृषि तकनीकों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिलाधिकारी आलोक कु इनमार ने मंगलवार को विकासखंड पौली के ग्राम सभा बगही स्थित कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) एवं हाईटेक नर्सरी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कृषि वैज्ञानिकों से शोध कार्यों, नई कृषि तकनीकों तथा किसानों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की विस्तृत जानकारी ली। जिलाधिकारी ने कृषि विज्ञान केंद्र में विकसित बाजरे के ट्रायल प्लॉट का निरीक्षण कर आधुनिक कृषि प्रयोगों की प्रगति का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने हाईटेक नर्सरी में तैयार लगभग 60 हजार गुणवत्तापूर्ण सब्जियों के पौधों का निरीक्षण किया और गोभी, मिर्च तथा शिमला मिर्च के स्वस्थ एवं रोगमुक्त पौधों के उत्पादन की सराहना की। डीएम आलोक कुमार ने कहा कि किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले पौधे उपलब्ध कराकर उनकी उत्पादन लागत कम की जा सकती है और बेहतर उत्पादन के माध्यम से उनकी आय में वृद्धि संभव है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि हाईटेक नर्सरी की जानकारी गांव-गांव तक पहुंचाई जाए, ताकि अधिक से अधिक किसान इसका लाभ उठा सकें। उन्होंने कृषि एवं उद्यान विभाग को समन्वय बनाकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। साथ ही आधुनिक तकनीक आधारित खेती को किसानों की आर्थिक मजबूती का आधार बताते हुए इसके व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि हाईटेक नर्सरी किसानों के लिए कम लागत में गुणवत्तापूर्ण पौधे उपलब्ध कराने का प्रभावी माध्यम बन रही है, जिससे बेहतर उत्पादन और अधिक मुनाफा प्राप्त किया जा सकता है। जिला प्रशासन की इस पहल को जनपद में वैज्ञानिक खेती, आधुनिक कृषि तकनीक और किसान हितैषी योजनाओं को नई गति देने वाला महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। किसानों को आत्मनिर्भर बनाने और खेती को अधिक लाभकारी बनाने की दिशा में यह प्रयास सराहनीय बताया जा रहा है।
शानदार जीत! आकाश बैरवा (डेनी) ने TVC-2 में लहराया जीत का परचम
उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर सीएचसी निरीक्षण में गंदगी पर डीएम सख्त, स्टाफ नर्सों का वेतन रोका
Karnataka News: कर्नाटक कांग्रेस में बढ़ी सियासी तकरार, नाराज विधायकों को सीएम की दो टूक
उत्तर प्रदेश: नवजात को अस्पताल से गायब करने का आरोप, दिव्यांग पिता ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार
Udhayanidhi Stalin: उदयनिधि स्टालिन को हाईकोर्ट से राहत, गिरफ्तारी पर रोक के निर्देश
