Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: यूपी में 30 करोड़ 77 लाख रुपए की नकली दवाई हुई जब्त, साथ1166 दवा कारोबारी के लाइसेंस किये गए निरस्त

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Anand Kumar (UP) , Date: 16/05/2025 11:01:38 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Anand Kumar (UP) ,
  • Date:
  • 16/05/2025 11:01:38 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: एक साल के अंदर 30.77 करोड़ की नकली दवाएं जब्त की गई हैं और 68 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं 1166 दवा कारोबारियों के लाइसेंस निरस्त किए गए हैं। 

विस्तार

उत्तर प्रदेश: एक साल के अंदर 30.77 करोड़ की नकली दवाएं जब्त की गई हैं और 68 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं 1166 दवा कारोबारियों के लाइसेंस निरस्त किए गए हैं। उत्तर प्रदेश में नकली दवा कारोबारियों पर निरंतर कार्रवाई हो रही है। प्रदेश में सर्वाधिक नकली दवाएं लखनऊ, आगरा और गाजियाबाद में पकड़ी गई हैं। इसमें ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन, नारकोटिक्स दवाएं और नकली कॉस्मेटिक उत्पाद शामिल हैं। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर से प्रदेश में सभी औषधि निरीक्षकों को निर्देश दिया गया है कि दवा मंडी से आने वाली दवाओं की बिक्री पर्ची की जांच की जाए। इन दवाओं के सैंपल भी भरे जाएं। विभाग की ओर से वर्ष 2024-25 में 30 करोड़ 77 लाख रुपए की नकली दवाएं जब्त की गई हैं। प्रदेश में 1039 छापेमारी अभियान चलाए गए, जिनमें 13848 नमूने संकलित किए गए। इसमें 96 नकली और 957 अधो मानक पाए गए। नकली व अधो मानक दवा बेचने के आरोप में 1166 दवा कारोबारियों के लाइसेंस निरस्त किए गए हैं। 68 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। वर्ष 2024-25 में 463 दवा निर्माण इकाइयों, 647 ब्लड बैंकों और 10462 विक्रय प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। पांच ब्लड बैंकों के लाइसेंस भी निरस्त किए गए हैं। लगभग 30 करोड़ 77 लाख रुपए की नकली दवाएं जब्त की गई हैं।
 


Featured News