Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: 1.05 करोड़ रुपये की सड़क का हुआ शिलान्यास, ग्रामीणों को मिलेगी राहत

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Irshad Ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 03/11/2026 05:31:14 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Irshad Ahmad ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 03/11/2026 05:31:14 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र में सड़क संपर्क व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए विधायक अनिल त्रिपाठी ने कौवाठोर-भरवलिया में बीएमसीटी मार्ग से भरवलिया पुरवा तक बनने वाली संपर्क सड़क का शिलान्यास किया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र में सड़क संपर्क व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए विधायक अनिल त्रिपाठी ने कौवाठोर-भरवलिया में बीएमसीटी मार्ग से भरवलिया पुरवा तक बनने वाली संपर्क सड़क का शिलान्यास किया। 1.200 किलोमीटर लंबी इस सड़क के निर्माण पर 105.61 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। शिलान्यास कार्यक्रम वैदिक मंत्रोच्चार और विधिवत भूमिपूजन के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान विभागीय अधिकारी, ग्राम प्रधान, क्षेत्रीय नागरिक और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सड़क निर्माण पूरा होने के बाद भरवलिया पुरवा के ग्रामीणों को मुख्य मार्ग तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही आसपास के गांवों के लोगों को भी आवागमन में राहत मिलने की उम्मीद है। कार्यक्रम के दौरान विधायक अनिल त्रिपाठी ने क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर अपनी बात रखी और सड़क परियोजना को ग्रामीणों के लिए महत्वपूर्ण बताया। अब ग्रामीणों को निर्माण कार्य पूरा होने का इंतजार है।