-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: शिव-हनुमान मंदिर में हुआ विशाल भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया ग्रहण किया महाप्रसाद
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: प्रतापगढ़ मांधाता स्थित ऐतिहासिक पौराणिक शिव-हनुमान मंदिर प्रांगण में विशाल महाप्रसाद का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: प्रतापगढ़ मांधाता स्थित ऐतिहासिक पौराणिक शिव-हनुमान मंदिर प्रांगण में विशाल महाप्रसाद का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया। इस धार्मिक आयोजन का शुभारंभ क्षेत्र के विद्वान पंडित रामकृष्ण पांडे द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया। मुख्य यजमान हाईकोर्ट अधिवक्ता शैलेंद्र मिश्रा उर्फ बच्चा और उनकी धर्मपत्नी निशा मिश्रा ने भगवान शिव एवं संकटमोचन श्री हनुमान जी का विधिवत पूजन-अर्चन किया। मंदिर के पुजारी नंदलाल ने संपूर्ण पूजा संपन्न कराई। कार्यक्रम में क्षेत्र के थानाध्यक्ष, पत्रकार, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। महिला, पुरुष एवं युवाओं ने मंदिर में दर्शन-पूजन कर भगवान शिव और हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त किया, जिसके बाद भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। आयोजक शैलेंद्र मिश्रा ने बताया कि पुरुषोत्तम मास में भगवान शिव और हनुमान जी की आराधना से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है, इसी उद्देश्य से इस महाप्रसाद का आयोजन किया गया ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु लाभान्वित हो सकें। पूरे मंदिर परिसर में “हर हर महादेव” और “जय बजरंगबली” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
उत्तर प्रदेश: भीषण गर्मी में खड़ी कार में लगी आग, वाहन जलकर हुआ क्षतिग्रस्त
मध्य प्रदेश: महंगाई से आम जनता परेशान, गरीब और मध्यम वर्ग की बढ़ी मुश्किलें
उत्तर प्रदेश: जर्जर चकबंदी कार्यालय बना खतरे की घंटी, कर्मचारियों ने की भवन मरम्मत की मांग
मध्य प्रदेश: श्री नागाजी सरोवर में भागवत कथा का दूसरा दिन, श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़
