-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: अवैध हथियार फैक्ट्री का हुआ भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मेरठ के थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं के बीच पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर दिया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मेरठ के थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं के बीच पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर दिया। पुलिस ने भारी मात्रा में अधबने अवैध हथियार, तमंचे, कारतूस और हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। इस कार्रवाई में मोईन, शादाब, अमजद, दिलशाद और हसीन को गिरफ्तार किया गया है, जो लंबे समय से इलाके में अवैध हथियारों का कारोबार चला रहे थे। बताया जा रहा है कि ये आरोपी सोशल मीडिया और विभिन्न मोबाइल एप के जरिए ग्राहकों से संपर्क कर हथियारों की सप्लाई करते थे। पुलिस जांच में सामने आया है कि हाल ही में लिसाड़ी गेट इलाके में हुए गोलीकांड में इस्तेमाल हथियारों की सप्लाई भी इसी गैंग द्वारा की गई थी। आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी काफी लंबा बताया जा रहा है और कई गंभीर मुकदमे पहले से दर्ज हैं। एसएसपी के सख्त निर्देश पर की गई इस कार्रवाई को मेरठ पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस फैक्ट्री के पकड़े जाने के बाद लिसाड़ी गेट इलाके में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं पर काफी हद तक अंकुश लग सकता है।
मध्य प्रदेश: गली की समस्या लेकर जनसुनवाई पहुंचे छात्र ने अधिकारी को चॉकलेट देकर लगाई गुहार
उत्तर प्रदेश: उच्च प्राथमिक विद्यालय नजोर की व्यवस्थाओं पर आरटीआई से उठे सवाल
राजस्थान: धनोप गांव में पहुंचा समृद्धि किसान रथ, ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी
उत्तर प्रदेश: जिम संचालकों के लिए हुए सख्त नियम लागू, डीआईजी ने जारी की नई गाइडलाइन
उत्तर प्रदेश: नाबालिग युवती से दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की त्वरित कार्रवाई
उत्तराखंड: 13 सूत्रीय मांगों को लेकर जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संगठन का धरना-प्रदर्शन
