Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: हाईवोल्टेज तार की चपेट में आकर नीलगाय की मौत, विद्युत विभाग पर ग्रामीणों का दिखा आक्रोश

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , उत्तर प्रदेश  Edited By: Namita Chauhan, Date: 12/05/2026 11:16:10 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Suraj Maurya ,
  • Edited By.: Namita Chauhan,
  • Date:
  • 12/05/2026 11:16:10 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मीरजापुर विंध्याचल थाना क्षेत्र अंतर्गत बबुरा गाँव के सीवान में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां जमीनी सतह तक झूल रहे 11 हजार वोल्ट के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से एक नीलगाय की मौके पर ही मौत हो गई।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मीरजापुर विंध्याचल थाना क्षेत्र अंतर्गत बबुरा गाँव के सीवान में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां जमीनी सतह तक झूल रहे 11 हजार वोल्ट के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से एक नीलगाय की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों और पशु प्रेमियों में विद्युत विभाग के प्रति भारी आक्रोश देखने को मिला।
ग्रामीणों के मुताबिक छनव क्षेत्र में कई स्थानों पर हाईवोल्टेज विद्युत तार काफी नीचे लटक रहे हैं। सोमवार करीब एक बजे खेतों के पास चर रही नीलगाय अचानक करंट प्रवाहित तार के संपर्क में आ गई और तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठा सका है।पशु चिकित्सा केंद्र विजयपुर के प्रभारी चिकित्सक डॉ. रत्नेश तिवारी ने बताया कि वन विभाग की सूचना पर नीलगाय का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। वहीं उप वन क्षेत्राधिकारी विपिन सिंह ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद नियमानुसार गड्ढा खुदवाकर शव को दफन कराया जाएगा।

इधर विद्युत विभाग के प्रभारी अवर अभियंता पृथ्वीपाल ने स्वीकार किया कि कई जगह विद्युत तार और पोल जर्जर अवस्था में हैं। उन्होंने बताया कि खराब तारों और झुके पोलों को बदलने के लिए उच्चाधिकारियों को स्टीमेट भेजा गया है। सामग्री उपलब्ध होते ही मरम्मत कार्य शुरू कराया जाएगा। ग्रामीणों का आरोप है कि कई स्थानों पर हाईवोल्टेज तार जमीन से मात्र तीन फीट ऊपर लटक रहे हैं, जिससे हर समय बड़ा हादसा होने का खतरा बना रहता है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो भविष्य में इंसानों की जान भी खतरे में पड़ सकती है।