-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: बघौली के विद्यालयों में गूंजा देशभक्ति का संदेश, छात्राओं ने तिरंगा लेकर मनाया ‘हर घर तिरंगा’ अभियान
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर हर घर तिरंगा अभियान के तहत बघौली स्थित राजकीय बालिका उच्चतर विद्यालय एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने दे
विस्तार
उत्तर प्रदेश: स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर हर घर तिरंगा अभियान के तहत बघौली स्थित राजकीय बालिका उच्चतर विद्यालय एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर माहौल को राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत कर दिया। विद्यालय परिसर में छात्राओं को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा वितरित किया गया। इस दौरान उन्हें तिरंगे के सम्मान और गरिमा के साथ-साथ फ्लैग कोड ऑफ इंडिया के तहत राष्ट्रीय ध्वज फहराने के नियमों की जानकारी दी गई। विद्यालय की प्रधानाचार्य ने छात्राओं को स्वतंत्रता के महत्व और देश के प्रति जिम्मेदारियों के बारे में जागरूक किया। कार्यक्रम में टीम डीएचईडब्ल्यू की जिला मिशन को-ऑर्डिनेटर मोनिका शुक्ला ने छात्राओं को संबोधित करते हुए हर घर गर्व और सम्मान के साथ तिरंगा फहराने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य लोगों के मन में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना को और मजबूत करना है। कार्यक्रम में शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ एचईडब्ल्यू कर्मचारियों ने भी सहभागिता की। तिरंगा हाथ में लेकर छात्राओं में खासा उत्साह नजर आया। स्वतंत्रता दिवस को लेकर विद्यालय परिसर में पूरे दिन उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष के साथ हुआ। छात्राओं ने देश के प्रति सम्मान, एकता और राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया। हर घर तिरंगा—हर दिल में देशभक्ति, स्वतंत्रता दिवस के रंग में रंगा बघौली।
उत्तर प्रदेश: शादी का झांसा देकर 6 साल शोषण का आरोप, 8 लाख की मांग मामले में आरोपी गिरफ्तार
