Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: भदोही में हत्या और लूट की साजिश नाकाम, मुठभेड़ के बाद ठाणे के सात आरोपी गिरफ्तार

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ram Narayan Pal , उत्तर प्रदेश  Edited By: Yashoda, Date: 18/11/2026 05:18:34 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Ram Narayan Pal ,
  • Edited By.: Yashoda,
  • Date:
  • 18/11/2026 05:18:34 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: महाराष्ट्र के ठाणे से भदोही में हत्या और लूट की साजिश रचकर पहुंचे सात आरोपियों को औराई थाना पुलिस और स्वाट/सर्विलांस टीम ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: महाराष्ट्र के ठाणे से भदोही में हत्या और लूट की साजिश रचकर पहुंचे सात आरोपियों को औराई थाना पुलिस और स्वाट/सर्विलांस टीम ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो देशी तमंचे, कारतूस, पांच चाकू, चार देशी बम, सात मोबाइल फोन, 7,100 रुपये नकद और वारदात में इस्तेमाल की गई दो कारें बरामद की हैं। गिरफ्तार सभी आरोपी महाराष्ट्र के ठाणे जिले के अलग-अलग क्षेत्रों के रहने वाले हैं।

पुलिस के अनुसार, 17 नवंबर 2026 को औराई पुलिस उगापुर नहर पुलिया के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान भदोही की ओर से हुंडई एक्सेंट और हुंडई औरा कार तेज रफ्तार से आती दिखाई दीं। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन कार सवार बैरियर तोड़कर असलहा लहराते हुए भागने लगे। इसके बाद कुरौना हवाई पट्टी गेट के पास पुलिस टीमों ने घेराबंदी कर ली। खुद को घिरा देखकर आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई करते हुए सातों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विपुल विजय सेट्टी, दिनेश वीरेन्द्र जायसवाल, उमेश पांडुरंग राउत, अभिषेक गंगाधर लिम्बालकर, जयवन्त कालूराम कदम, समसुद्दीन मोहम्मद सईद शेख और कृष्णा गोविन्द लाल जायसवाल के रूप में हुई है। इनमें कृष्णा गोविन्द लाल जायसवाल मूल रूप से वाराणसी के फूलपुर थाना क्षेत्र के बेलवा हटिया का निवासी है, जबकि अन्य आरोपी ठाणे जिले के विभिन्न इलाकों में रहते हैं।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे आपस में दोस्त हैं और ठाणे में रहते हैं। पुलिस के मुताबिक, इनमें से एक आरोपी ने ठाणे में एक डॉक्टर के घर से सोने की चेन चोरी की थी और उसे बेचने के लिए भदोही के औराई क्षेत्र में रहने वाले एक परिचित को दिया था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद और मारपीट हुई थी। आरोप है कि इसके बाद मिली जान से मारने की धमकी के चलते आरोपी बदला लेने के इरादे से भदोही पहुंचे थे। उनकी योजना परिचित की हत्या करने और उसके घर में लूटपाट करने की थी।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), आर्म्स एक्ट और विस्फोटक अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। दोनों कारों को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज किया गया है।

Related News

उत्तर प्रदेश: नवागत एडीएम पंकज कुमार श्रीवास्तव ने कलेक्ट्रेट के पटलों का किया निरीक्षण, कार्यप्रणाली परखी

उत्तर प्रदेश: 28 नवंबर को संतकबीरनगर में लगेगी विशेष लोक अदालत, वाहन चालानों का होगा निस्तारण

उत्तर प्रदेश: कृष्ण भगौती गांव में शांति भंग की आशंका पर तीन गिरफ्तार, न्यायालय भेजे गए

उत्तर प्रदेश: पुरानी पेंशन और टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों का प्रदर्शन, 12 मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश: बस्ती में युवा मतदाताओं को मतदान के प्रति किया जागरूक, 20 विद्यार्थी सम्मानित

मध्य प्रदेश: 21 वर्षीय युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, इलाके में सनसनी


Featured News