Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा साइट-4 में श्रीरामलीला की तैयारियां हुई तेज, स्टेज निर्माण के साथ मेले की भी है तैयारी

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Pankaj Kumar , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 30/09/2026 03:35:22 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Pankaj Kumar ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 30/09/2026 03:35:22 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा सेंट्रल पार्क साइट-4 स्थित रामलीला मैदान में श्रीरामलीला आयोजन को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा सेंट्रल पार्क साइट-4 स्थित रामलीला मैदान में श्रीरामलीला आयोजन को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। रामलीला मंचन के लिए भव्य स्टेज का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है। इसके साथ ही मैदान में झूले, खान-पान की दुकानों और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने का काम भी शुरू हो गया है। आयोजन स्थल पर श्रमिक दिन-रात तैयारियों में जुटे हुए हैं। मंच को आकर्षक रूप देने के साथ दर्शकों के बैठने की व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था और अन्य जरूरी सुविधाओं को व्यवस्थित किया जा रहा है। बच्चों के मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार के झूले लगाने की तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं।

रामलीला आयोजन को लेकर शहरवासियों में उत्साह देखने को मिल रहा है। आयोजन स्थल पर तेजी से चल रहे निर्माण और सजावट के कार्य से माहौल रामलीला के रंग में रंगता नजर आ रहा है। मेले में खान-पान और मनोरंजन से जुड़ी दुकानों की तैयारियां भी की जा रही हैं। आयोजन समिति की ओर से रामलीला को भव्य और व्यवस्थित बनाने के लिए व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। तैयारियां पूरी होने के बाद साइट-4 का रामलीला मैदान श्रद्धालुओं और दर्शकों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनने की उम्मीद है।