-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: गाजीपुर पुलिस की तत्परता से साइबर ठगी के शिकार युवक को वापस मिले 5 हजार रुपये
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: गाजीपुर जिले के थाना जंगीपुर की साइबर हेल्प डेस्क ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के शिकार एक युवक को राहत दिलाई है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: गाजीपुर जिले के थाना जंगीपुर की साइबर हेल्प डेस्क ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के शिकार एक युवक को राहत दिलाई है। पुलिस ने शिकायतकर्ता के खाते में ठगी की रकम में से 5 हजार रुपये सफलतापूर्वक वापस करा दिए। जानकारी के अनुसार, जंगीपुर थाना क्षेत्र के खैरुल्लाहपुर गांव निवासी मो. अनश खान पुत्र महमूद्दीन खान के साथ 10 हजार रुपये की साइबर धोखाधड़ी हुई थी। पीड़ित ने इसकी शिकायत साइबर हेल्प डेस्क में दर्ज कराई थी। शिकायत मिलने के बाद जंगीपुर साइबर हेल्प डेस्क ने NCRP पोर्टल पर दर्ज शिकायत संख्या के आधार पर कार्रवाई करते हुए 5 हजार रुपये की धनराशि होल्ड कराई। इसके बाद MRM पोर्टल के माध्यम से पूरी प्रक्रिया के तहत 5 हजार रुपये शिकायतकर्ता के बैंक खाते में वापस करा दिए गए। इस कार्रवाई में जंगीपुर थानाध्यक्ष, उपनिरीक्षक जमालुद्दीन और कांस्टेबल आलोक कुमार मौर्य की महत्वपूर्ण भूमिका रही। रकम वापस मिलने पर पीड़ित ने गाजीपुर पुलिस और साइबर हेल्प डेस्क का आभार जताया। वहीं, पुलिस ने लोगों से अपील की है कि साइबर ठगी होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
