-
☰
उत्तर प्रदेश: समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सलीम इकबाल शेरवानी पूर्व कैबिनेट मंत्री के साथ समीक्षा बैठक
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बरेली- समाजवादी पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार सलीम इकबाल शेरवानी, पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत सरकार, के द्वारा पीडीए जनसंवाद कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक की गई,
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बरेली- समाजवादी पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार सलीम इकबाल शेरवानी, पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत सरकार, के द्वारा पीडीए जनसंवाद कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक की गई, जिसमें सलीम इकबाल शेरवानी ने बरेली जिला एवं महानगर की पीडीए पंचायत की सराहना की। समीक्षा बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष शिवचरण कश्यप ने की और संचालन जिला कोषाध्यक्ष अशोक यादव ने किया। समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री सलीम इकबाल शेरवानी ने कहा कि बरेली पीडीए पंचायत में अव्वल रहा है। बरेली जिला और महानगर में शत प्रतिशत सेक्टर वाइज पीडीए पंचायत का आयोजन किया गया। उन्होंने अपनी बात को रखते हुए कहा कि देश में जिस तरह से संविधान में दी गई ताकतों को खत्म किया जा रहा है, उसी का पीडीए को साथ जोड़ते हुए समाजवादी उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। उपाध्यक्ष रविंद्र सिंह यादव, बृजेंद्र यादव, पंडित दीपक शर्मा, राजेश अग्रवाल, डॉ अनीस बेग, डॉ देवेंद्र यादव, अमित राज सिंह, दिनेश यादव, राजेश मौर्य, वृजेश श्रीवास्तव, विधान सभा अध्यक्ष अनिल गंगवार, नासिर रजा, रमेश यादव, बलराम यादव, हसीब खान, इंजिनियर सतेंद्र यादव, इंद्रपाल यादव, सुरेंद्र सोनकर, इंजी. अनीश अहमद, गौरव सक्सेना, डॉ जीराज यादव, पुरषोत्तम गंगवार, भारती चौहान, स्मिता यादव, ममता सागर, शशि चंद्रा, पलबी सक्सेना, राजेश्वरी यादव, असलम खान, अविनाश मिश्रा, छेदलाल दिवाकर, राम बहादुर लोधी, द्रोण कश्यप, सैय्यद फरहान अली, जितेंद्र मुंडे, राम सेवक प्रजापति, संजीव कश्यप, संदीप मौर्य, सम्राट अनुज मौर्य आदि लोग मौजूद रहे।
इसलिए अखिलेश यादव की पीडीए की विचारधारा संविधान और संविधान में दी गई ताकतों और अधिकारों के लिए साजिशों को बेनकाब कर 2027 में अखिलेश यादव जी के नेतृत्व में सरकार बनाई जा सके। जिला अध्यक्ष शिवचरण कश्यप ने कहा कि देश और प्रदेश की सरकार दलित, पिछड़ों एवं अल्पसंख्यकों के खिलाफ लगातार काम कर रही है और इस देश के अंदर आतंकवादी घटनाएं बढ़ी हैं। महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने समीक्षा बैठक में पधारे सभी कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया और पीडीए पंचायत में उनकी सहभागिता के लिए बधाई दी। समीक्षा बैठक में मुख्य रूप से आबिद रजा पूर्व मंत्री, विधायक शाहजिल इस्लाम, राष्ट्रीय सचिव ठाकुर योगेंद्र सिंह तोमर, पूर्व विधायक महिलापाल सिंह यादव, पूर्व विधायक पंडित आर के शर्मा, विजय पाल सिंह, प्रदेश सचिव शुभलेश यादव, साजिद खान, कदीर अहमद, जिला
मध्य प्रदेश: ग्राम टेकापार में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य शुभारंभ
हरियाणा: 42वीं रैंक हासिल कर गहली के आलोक बड़ेसरा बने वायुसेना के फ्लाइंग ऑफिसर
बिहार: दाई बिगहा स्कूल में टीएलएम मेला आयोजित, उत्क्रमित मध्य विद्यालय रहा प्रथम
उत्तर प्रदेश: गोण्डा में बलरामपुर फाउंडेशन ने जरूरतमंदों को बांटे 1000 कम्बल