-
☰
उत्तर प्रदेश: Run for Empowerment” दौड़ को दिखाई गई हरी झंडी, महिलाओं को दिया सशक्तिकरण का संदेश
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत शनिवार को रिजर्व पुलिस लाइन संतकबीरनगर में “Run for Empowerment” दौड़ का आयोजन किया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर श्री सुशील
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत शनिवार को रिजर्व पुलिस लाइन संतकबीरनगर में “Run for Empowerment” दौड़ का आयोजन किया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर श्री सुशील कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया और महिला सुरक्षा व सशक्तिकरण का संदेश दिया। यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में आयोजित किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करने के लिए जिले में लगातार विभिन्न कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। पुलिस विभाग द्वारा इस अभियान को प्रभावी बनाने के लिए कई ठोस कदम उठाए जा रहे हैं, जिससे महिलाओं के लिए सुरक्षित और सशक्त वातावरण तैयार किया जा सके। उन्होंने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना, नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देना तथा समाज में सकारात्मक वातावरण तैयार करना है, ताकि महिलाएं बिना किसी भय के आगे बढ़ सकें। इस दौरान क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अमित कुमार, यातायात प्रभारी परमहंस, महिला प्रकोष्ठ प्रभारी निरीक्षक सुश्री सरोज शर्मा, प्रतिसार निरीक्षक रामबली यादव सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। मिशन शक्ति अभियान के तहत प्रत्येक थाने में महिला बीट अधिकारियों की तैनाती की गई है, जो सीधे महिलाओं व बालिकाओं से संपर्क कर उनकी समस्याओं को सुनेंगी और सरकारी योजनाओं की जानकारी देंगी। स्कूलों और कॉलेजों के आसपास एंटी रोमियो स्क्वॉड को अधिक सक्रिय किया जा रहा है, जिससे मनचलों पर प्रभावी कार्रवाई हो सके। इसके अलावा पुलिस की पैदल गश्त बढ़ाई जा रही है, जिससे सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था मजबूत हो सके। महिलाओं में जागरूकता बढ़ाने के लिए महिला पुलिस अधिकारियों द्वारा बाइक रैलियां भी आयोजित की जा रही हैं। साथ ही 1090, 181 और 112 जैसी महिला हेल्पलाइन नंबरों के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है, ताकि जरूरत पड़ने पर महिलाएं तुरंत सहायता प्राप्त कर सकें। इस आयोजन के माध्यम से पुलिस विभाग ने समाज को यह संदेश दिया कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
दिल्ली: गुरुग्राम में एलपीजी सिलेंडर ब्लास्ट, 5 लोग गंभीर रूप से झुलसे
महाराष्ट्र: बजरंग दल द्वारा सुपो पलसी में रामनवमी का भव्य आयोजन, भक्तिमय माहौल में गूंजा “जय श्रीराम
उत्तर प्रदेश: सहायक अध्यापक पर गंभीर आरोप ग्रामीणों ने कार्रवाई की उठाई मांग
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर में फर्जी दरोगा बनकर शादी रचाने की साजिश नाकाम, युवक हिरासत में
उत्तर प्रदेश: मिशन शक्ति 5.0 की टीम पहुँची सिंगहाचन्दा गाँव, बालिकाओं को किया जागरूक