-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर सीएचसी निरीक्षण में गंदगी पर डीएम सख्त, स्टाफ नर्सों का वेतन रोका
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी आलोक कुमार ने मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नाथनगर का औचक निरीक्षण किया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी आलोक कुमार ने मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नाथनगर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। ऑपरेशन थियेटर में गंदगी मिलने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताते हुए संबंधित स्टाफ नर्सों का वेतन अग्रिम आदेश तक रोकने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि मरीजों की सुरक्षा और अस्पताल की स्वच्छता के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने 15 दिनों से खराब पड़ी सीबीसी और सलेक्ट्रा मशीन को तत्काल ठीक कराने के निर्देश दिए, ताकि मरीजों को जांच संबंधी परेशानियों का सामना न करना पड़े। डीएम ने पीएनसी वार्ड, न्यूबॉर्न स्टेबलाइजेशन यूनिट (एनबीएसयू), ईटीसी तथा इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। उन्होंने भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों से सीधे बातचीत कर अस्पताल में मिल रही सुविधाओं और उपचार व्यवस्था के बारे में जानकारी भी ली। जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया। साथ ही मरीजों की सुविधा को देखते हुए लैब तक आने-जाने के लिए इंटरलॉकिंग मार्ग बनवाने तथा अस्पताल के शौचालयों की मरम्मत शीघ्र कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी। बेहतर कार्य करने वाले कर्मचारियों की सराहना और लापरवाही बरतने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को अस्पताल की व्यवस्थाओं में शीघ्र सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डीएम के औचक निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप की स्थिति रही। जिला प्रशासन का कहना है कि जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार के लिए ऐसे निरीक्षण आगे भी लगातार जारी रहेंगे।
शानदार जीत! आकाश बैरवा (डेनी) ने TVC-2 में लहराया जीत का परचम
Karnataka News: कर्नाटक कांग्रेस में बढ़ी सियासी तकरार, नाराज विधायकों को सीएम की दो टूक
उत्तर प्रदेश: नवजात को अस्पताल से गायब करने का आरोप, दिव्यांग पिता ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार
Udhayanidhi Stalin: उदयनिधि स्टालिन को हाईकोर्ट से राहत, गिरफ्तारी पर रोक के निर्देश
