Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: अंडरपास की मांग को लेकर प्रदेश सचिव चौधरी अरुण सिंह राठी ने खोला मोर्चा

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Rajnesh shrivastav , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 01/06/2026 01:21:59 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Rajnesh shrivastav ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 01/06/2026 01:21:59 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: आज 30 मई शनिवार को ग्राम रसूला चौधरी ने भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के प्रदेश सचिव चौधरी अरुण सिंह राठी के नेतृत्व में एक किसान पंचायत का आयोजन किया गया, जिसमें दर्जनों गांव के किसान मौजूद रहे।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: आज 30 मई शनिवार को ग्राम रसूला चौधरी ने भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के प्रदेश सचिव चौधरी अरुण सिंह राठी के नेतृत्व में एक किसान पंचायत का आयोजन किया गया, जिसमें दर्जनों गांव के किसान मौजूद रहे। जानकारी के अनुसार रसूला चौधरी के गांव के पास बंन रहे बदायूं बायपास रोड को लेकर ग्रामीणों में बहुत बड़ा आक्रोश देखा गया, रसूला चौधरी, माधोपुर, रुकुमपुर आदि गांव के सैकड़ो लोगों ने जमीन का मुआवजा एवं अंडरपास की मांग की। 

प्रदेश सचिव चौधरी अरुण सिंह राठी ने बताया कि रसूला चौधरी  गांव के पास बदायूं बायपास रोड बन रहा है यहां पर रसूला चौधरी एवं अन्य गांव के किसानों की सैकड़ो बीघा खेती-बाड़ी है, बदायूं बायपास रोड बनने से ग्रामीणों का खेत पर जाने के मुख्य रास्ता बंद हो गया जिससे किसानों में आक्रोश व्याप्त है। उसी को लेकर ग्रामीणों ने आज भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के बैनर तले धरना प्रदर्शन कर अंडरपास बनवाने की मांग की गई।                   
प्रदेश सचिव चौधरी अरुण सिंह राठी एवं जिला अध्यक्ष तेजपाल गंगवार ने महापंचायत में कहा कि 1 से 2 दिन में बदायूं बायपास रोड का काम रुकवाया जाएगा और बहुत ही जल्द अंडरपास के लिए बड़े स्तर लड़ाई लड़ी जाएगी।          

नायब तहसीलदार सदर बरेली विदित  मौके पर पहुंचे और उन्होंने किसानों की समस्या सुनी और उनकी समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। प्रदेश सचिव चौधरी अरुण सिंह राठी, जिला तेजपाल गंगवार ने नायब तहसीलदार (सदर बरेली) को बदायूं बायपास रोड पर अंडरपास बनाने एवं किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन दिया। इस मौके पर फतेहगंज पश्चिमी ब्लॉक अध्यक्ष सहीर उद्दीन, ब्लॉक प्रभारी जाकिरुद्दीन, जिला मीडिया प्रभारी दानिश अकतर, जिला मंत्री राकेश राठौर, मनजीत सिंह, फतेहगंज पश्चिमी नगर अध्यक्ष डॉ मुदित प्रताप सिंह, कृष्ण चंद्र शर्मा, भूरेलाल, जगदीश पाल,अरविंद गंगवार, तेजपाल राठौर, याकूब उर्फ बबलू, पूर्व प्रधान पूतन खां, जफर मोहम्मद, सरदार नानक सिंह, महेंद्र पाल, सरदार सज्जन सिंह, सरदार गुरदेव सिंह, रामू, छेदा लाल, नोनी राम, मलखान,, सरदार विशाल सिंह, दिनेश चौधरी, नेत्रपाल, रामचंद्र आदि गांव के किसान और भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related News

उत्तराखंड: चारधाम यात्रा को लेकर हरिद्वार में प्रशासन सतर्क, जिलाधिकारी ने हर की पौड़ी पर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

उत्तर प्रदेश: विभिन्न संगठनों ने प्रदेश में घटित घटनाओं को लेकर की निष्पक्ष जांच एवं कठोर कार्रवाई की मांग

उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर में तंबाकू निषेध जागरूकता अभियान: दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर एवं सेमिनार संपन्न

उत्तराखंड: पिथौरागढ़ में जनसुनवाई: पेयजल, सड़क व सुरक्षा मामलों पर जिलाधिकारी ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

उत्तर प्रदेश: डीआईजी लॉ एंड ऑर्डर नोएडा से शिष्टाचार भेंट, जनहित मुद्दों पर हुई सार्थक चर्चा

उत्तर प्रदेश: लखनऊ में सीएम योगी ने 1,682 मेधावी छात्रों को किया सम्मानित, बोले—मेहनत ही सफलता की असली कुंजी


Featured News