-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: हिंदू मॉडल इंटर कॉलेज के बाहर अतिक्रमण हटाने में शिक्षकों ने किया सहयोग
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: हिंदू मॉडल इंटर कॉलेज, मुरादाबाद के निकट नगर निगम द्वारा विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों की सुविधा के लिए बनाए गए सरकारी फुटपाथ एवं नालियों पर स्थानीय दुकानदारों एवं व्यापारियों द्वारा सामान रखकर अतिक्रमण किए जाने से विद्यालय आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: हिंदू मॉडल इंटर कॉलेज, मुरादाबाद के निकट नगर निगम द्वारा विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों की सुविधा के लिए बनाए गए सरकारी फुटपाथ एवं नालियों पर स्थानीय दुकानदारों एवं व्यापारियों द्वारा सामान रखकर अतिक्रमण किए जाने से विद्यालय आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विद्यालय प्रशासन का कहना है कि फुटपाथ पर अतिक्रमण के कारण विद्यार्थियों को सड़क पर चलना पड़ता है, जिससे उनकी सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता बनी हुई है। विद्यालय के सामने कुछ लोगों द्वारा ईंट-सीमेंट आदि डालकर अलग से फुटपाथनुमा निर्माण तथा नाली बनाए जाने की भी शिकायत है। विद्यालय प्रशासन के अनुसार इन नालियों में दुकानों एवं होटलों का गंदा पानी बहकर विद्यालय के सामने जमा हो जाता है। इससे गंदगी, दुर्गंध एवं मच्छरों की समस्या उत्पन्न होती है तथा विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका बनी रहती है। सड़क पर ईंट, पत्थर, बजरी एवं अन्य निर्माण सामग्री डालकर सड़क के बड़े हिस्से को घेर लेने के कारण विद्यालय की छुट्टी के समय जाम जैसी स्थिति उत्पन्न हो जाती है। इससे छात्र-छात्राओं, अभिभावकों, शिक्षकों तथा आम राहगीरों के साथ दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। विद्यालय प्रशासन के अनुसार सड़क पर पड़े ईंट-पत्थरों के कारण विद्यार्थियों के बीच विवाद की घटनाएँ भी हो चुकी हैं और कुछ अवसरों पर बच्चों द्वारा पत्थर उठाकर एक-दूसरे पर फेंकने जैसी स्थिति भी सामने आई है।विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री नन्हे सिंह जी ने बताया कि इस गंभीर समस्या के संबंध में लगभग 15–20 दिन पूर्व मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत की गई थी। इसके अलावा नगर आयुक्त महोदय, जिलाधिकारी महोदय एवं एसपी सिटी महोदय को भी समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन विद्यालय प्रशासन के अनुसार अपेक्षित कार्रवाई नहीं हो सकी। नगर निगम की टीम के साथ शिक्षकों ने किया सहयोग आज नगर निगम की टीम सड़क पर पड़े ईंट-पत्थर एवं मलबे को हटाने के लिए मौके पर पहुंची। इस दौरान मलबा हटाने का कुछ दुकानदारों द्वारा विरोध किए जाने की बात सामने आई। ऐसी स्थिति में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री नन्हे सिंह जी के नेतृत्व में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने नगर निगम की टीम का सहयोग किया और सड़क पर पड़े मलबे को हटाने में सक्रिय भूमिका निभाई। इस दौरान श्री सुरेंद्र सिंह, श्री जगदीश चंद्र, श्री अभिषेक गुप्ता, श्री विशाल वर्मा (मीडिया प्रभारी), श्रीमती उपासना गुप्ता, श्रीमती नीलम सागर, श्रीमती मीनाक्षी शर्मा, श्रीमती कल्पना, श्रीमती दीपिका सैनी, श्रीमती दीपिका शुक्ला, श्रीमती मंजू सिंह, श्रीमती फरजीन आलम, श्रीमती खुशबू सैनी एवं श्रीमती माहेनूर सहित विद्यालय के अनेक शिक्षक-शिक्षिकाओं ने नगर निगम की टीम का सहयोग किया। विद्यालय के शिक्षकों के सहयोग से नगर निगम की टीम सड़क पर पड़े ईंट-पत्थर एवं अन्य मलबे को हटाने में सफल रही, जिससे तत्काल सड़क का एक हिस्सा आवागमन के लिए सुगम हो सका। स्थायी समाधान की मांग विद्यालय प्रशासन ने शासन एवं प्रशासन से मांग की है कि विद्यालय के आसपास सरकारी फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण को जल्द से जल्द पूरी तरह हटवाया जाए तथा दुकानदारों द्वारा किए गए अनधिकृत निर्माण एवं नालियों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाए। साथ ही विद्यालय के सामने गंदे पानी के जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराया जाए, ताकि विद्यालय परिसर एवं आसपास स्वच्छता बनी रहे और सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान को भी प्रभावी रूप से धरातल पर लागू किया जा सके। प्रधानाचार्य श्री नन्हे सिंह जी ने कहा कि विद्यालय प्रशासन का उद्देश्य किसी व्यापारी या दुकानदार का विरोध करना नहीं, बल्कि विद्यालय के छात्र-छात्राओं की सुरक्षा, स्वच्छ वातावरण एवं आम नागरिकों के सुगम आवागमन को सुनिश्चित करना है। प्रशासन से अपेक्षा है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए स्थायी समाधान कराया जाएगा, जिससे बच्चे सुरक्षित रूप से विद्यालय आ-जा सकें और विद्यालय के आसपास जाम, जलभराव, गंदगी एवं अतिक्रमण की समस्या समाप्त हो।
उत्तर प्रदेश: सम्भल में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक
उत्तर प्रदेश: नोडल अधिकारी ने असमोली आकांक्षात्मक विकासखंड का किया निरीक्षण
गुजरात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बहन और बहनोई ने किया डांग का दौरा
उत्तर प्रदेश: विधानसभा चुनाव से पहले योगी सरकार ला सकती है एक और अनुपूरक बजट
उत्तर प्रदेश: रामलीला से फिल्मों तक: हिमांशु नवीन गुप्ता का बहुआयामी अभिनय सफर
