Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: कृष्ण भगौती गांव में शांति भंग की आशंका पर तीन गिरफ्तार, न्यायालय भेजे गए

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Irshad Ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Yashoda, Date: 18/11/2026 05:28:50 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Irshad Ahmad ,
  • Edited By.: Yashoda,
  • Date:
  • 18/11/2026 05:28:50 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बस्ती कोतवाली थाना क्षेत्र के कृष्ण भगौती गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए आरोपियों को धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बस्ती कोतवाली थाना क्षेत्र के कृष्ण भगौती गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए आरोपियों को धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद तीनों को न्यायालय भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देश पर अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक श्यामाकांत के पर्यवेक्षण और सहायक पुलिस अधीक्षक सदर मानसी के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बृजानंद सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।

इस दौरान उपनिरीक्षक शिव नारायण सिंह ने पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचकर शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका के मद्देनजर दोनों पक्षों के तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रथम पक्ष के नवनीत चौधरी (31) पुत्र चंद्र प्रकाश तथा दूसरे पक्ष के अनिल कुमार चौधरी (32) और अजय कुमार चौधरी (36), दोनों पुत्र गौरी शंकर के रूप में हुई है। तीनों कृष्ण भगौती गांव, थाना कोतवाली, जिला बस्ती के निवासी हैं।

पुलिस टीम में उपनिरीक्षक शिव नारायण सिंह के अलावा चीता-10 के कांस्टेबल सूरज सिंह और कांस्टेबल कृष्णमोहन मौर्य शामिल रहे। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर तीनों आरोपियों को न्यायालय भेज दिया।