Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: विभिन्न संगठनों ने प्रदेश में घटित घटनाओं को लेकर की निष्पक्ष जांच एवं कठोर कार्रवाई की मांग

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश:  Published by: Deepak Maurya , उत्तर प्रदेश:  Edited By: Kunal, Date: 01/06/2026 04:54:19 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश:
  • Published by.: Deepak Maurya ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 01/06/2026 04:54:19 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: आजाद हिंदू सेना, राष्ट्रीय सेवा संघ समस्त गौ रक्षक एवं विभिन्न हिंदू संगठनों की ओर से आपका ध्यान प्रदेश में घटित कुछ गंभीर घटनाओं की ओर आकर्षित कराना चाहते हैं। हाल ही में होली पर्व के दौरान तरुण वाल्मीकि की हत्या तथा बकरी ईद पर गाजियाबाद में सूर्य चौहान की हत्या की घटना ने हिंदू समाज को अत्यंत आहत एवं चिंतित किया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: आजाद हिंदू सेना, राष्ट्रीय सेवा संघ समस्त गौ रक्षक एवं विभिन्न हिंदू संगठनों की ओर से आपका ध्यान प्रदेश में घटित कुछ गंभीर घटनाओं की ओर आकर्षित कराना चाहते हैं। हाल ही में होली पर्व के दौरान तरुण वाल्मीकि की हत्या तथा बकरी ईद पर गाजियाबाद में सूर्य चौहान की हत्या की घटना ने हिंदू समाज को अत्यंत आहत एवं चिंतित किया है। इन मामलों में दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति इस प्रकार के जघन्य अपराध करने का साहस न कर सके।

दिनांक 28 मई 2026 को बरेली के थाना बारादरी क्षेत्र में एक गोवंश के अवशेष एवं नवजात बछड़े के अवशेष मिलने की सूचना गौ रक्षकों द्वारा पुलिस प्रशासन को दी गई। आरोप है कि मौके पर पहुंचे संबंधित पुलिस अधिकारी द्वारा शिकायलकर्ताओं एवं मौ रक्षकों के साथ अनुचित व्यवहार किया गया तथा उन्हें झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दी गई। इस संबंध में वायरल वीडियो की निष्पक्ष जांच कराकर दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाए, जिससे आम नागरिकों और सामाजिक संगठनों का प्रशासन पर विश्वास बना रहे।


Featured News