-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: विश्व निवेशक सप्ताह 2026: हिंदू मॉडल इंटर कॉलेज में निकली भव्य साइकिल रैली
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: साइकिल रैली का शुभारंभ नगर विधायक श्री रितेश गुप्ता जी के भाई श्री सौरभ गुप्ता जी द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस अवसर पर श्री सौरभ गुप्ता जी एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री नन्हे सिंह जी ने विद्यार्थियों
विस्तार
उत्तर प्रदेश: साइकिल रैली का शुभारंभ नगर विधायक श्री रितेश गुप्ता जी के भाई श्री सौरभ गुप्ता जी द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस अवसर पर श्री सौरभ गुप्ता जी एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री नन्हे सिंह जी ने विद्यार्थियों को निवेश जागरूकता एवं वित्तीय साक्षरता के महत्व के बारे में जानकारी दी। रैली हिंदू मॉडल इंटर कॉलेज से प्रारंभ होकर पार्कर रोड, बुद्ध बाजार होते हुए पुनः विद्यालय परिसर में आकर संपन्न हुई। रैली के दौरान छात्र-छात्राओं ने विभिन्न नारों एवं संदेशों के माध्यम से आमजन को निवेशक जागरूकता एवं सुरक्षित निवेश के प्रति जागरूक किया। रैली में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में श्री सुरेंद्र सिंह, श्री जगदीश चंद्र, श्री विशाल वर्मा, श्री अजय कुमार, श्री राजीव कुमार सिंह, श्री राजीव विहार, श्रीमती उपासना गुप्ता, श्रीमती नीलम सागर, श्रीमती युक्ति अग्रवाल, श्री मंजू सिंह, श्रीमती गीता यादव, डॉ. बिजेंद्र सिंह सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सहभागिता की। रैली के सफल समापन के उपरांत विद्यालय परिसर में समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं के लिए जलपान की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आमजन में वित्तीय साक्षरता, निवेश जागरूकता तथा सुरक्षित निवेश की समझ विकसित करना रहा। रैली में विद्यार्थियों का उत्साह देखते ही बना और कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
उत्तर प्रदेश: सम्भल में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक
उत्तर प्रदेश: नोडल अधिकारी ने असमोली आकांक्षात्मक विकासखंड का किया निरीक्षण
गुजरात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बहन और बहनोई ने किया डांग का दौरा
उत्तर प्रदेश: विधानसभा चुनाव से पहले योगी सरकार ला सकती है एक और अनुपूरक बजट
उत्तर प्रदेश: रामलीला से फिल्मों तक: हिमांशु नवीन गुप्ता का बहुआयामी अभिनय सफर
