Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: बस्ती में युवा मतदाताओं को मतदान के प्रति किया जागरूक, 20 विद्यार्थी सम्मानित

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Irshad Ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Yashoda, Date: 18/11/2026 05:24:46 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Irshad Ahmad ,
  • Edited By.: Yashoda,
  • Date:
  • 18/11/2026 05:24:46 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: लोकतंत्र को मजबूत बनाने और युवाओं को मतदान के महत्व से परिचित कराने के उद्देश्य से बुधवार को राजकीय इंटर कॉलेज, बस्ती में जनपद स्तरीय निबंध एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: लोकतंत्र को मजबूत बनाने और युवाओं को मतदान के महत्व से परिचित कराने के उद्देश्य से बुधवार को राजकीय इंटर कॉलेज, बस्ती में जनपद स्तरीय निबंध एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मतदाता साक्षरता क्लब (इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब) के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के समापन पर 20 प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य भावी एवं युवा मतदाताओं को मतदान के अधिकार, निर्वाचन प्रक्रिया और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक करना रहा। जिला विद्यालय निरीक्षक संजय सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से विद्यार्थियों में लोकतंत्र की समझ विकसित करने और उन्हें अपने मताधिकार के प्रति सजग बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

निबंध प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने लोकतंत्र और मतदाता जागरूकता से जुड़े विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। वहीं क्विज प्रतियोगिता के माध्यम से निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित उनकी जानकारी का आकलन किया गया। दोनों प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा और ज्ञान का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एवं राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. विजय प्रकाश वर्मा ने कहा कि सशक्त लोकतंत्र के लिए जागरूक मतदाताओं की भागीदारी आवश्यक है। युवाओं को अपने मताधिकार के प्रति सजग रहना चाहिए और निष्पक्ष एवं निर्भीक मतदान के लिए स्वयं जागरूक होने के साथ अपने परिवार और समाज के लोगों को भी प्रेरित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक चेतना विकसित करने और उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनाने में सहायक हैं।

प्रतियोगिता के मूल्यांकन के लिए उदयभान सिंह, रामचंद्र यादव और डॉ. शिवाशुतोष मिश्र ने निर्णायक मंडल के सदस्य के रूप में भूमिका निभाई। आयोजन में अजय प्रकाश लाल श्रीवास्तव, अमित कुमार यादव, बलवंत पटेल और राहुल तिलौलिया ने सहयोग किया।

समापन अवसर पर निबंध और क्विज प्रतियोगिता के 10-10 प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस तरह कुल 20 विद्यार्थियों को सम्मानित कर मतदान के महत्व और लोकतांत्रिक व्यवस्था में युवाओं की भागीदारी का संदेश दिया गया।