-
☰
No image found.
उत्तराखंड: पुंगेश्वर महादेव धाम में भक्ति का महासंगम, श्रीमद्भागवत महायज्ञ के पांचवें दिन उमड़ा आस्था का सैलाब
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तराखंड: विकास खण्ड बेरीनाग के अंतर्गत ग्राम पंचायत बाफिला में स्थित पुंगेश्वर महादेव जी के पावन धाम में इन दिनों भक्ति का अनूठा माहौल देखने को मिल रहा है। धाम में आयोजित भव्य श्रीमद्भागवत महायज्ञ आज अपने पांचवें दिन में प्रवेश कर चुका है।
विस्तार
उत्तराखंड: विकास खण्ड बेरीनाग के अंतर्गत ग्राम पंचायत बाफिला में स्थित पुंगेश्वर महादेव जी के पावन धाम में इन दिनों भक्ति का अनूठा माहौल देखने को मिल रहा है। धाम में आयोजित भव्य श्रीमद्भागवत महायज्ञ आज अपने पांचवें दिन में प्रवेश कर चुका है। इस महायज्ञ में सुप्रसिद्ध कथावाचक डॉ. मनीष भट्ट जी द्वारा संगीतमय शैली में भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और भागवत महापुराण के दिव्य प्रसंगों का वर्णन किया जा रहा है, जिसे सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो रहे हैं। पावन धाम में सुबह से ही पूजा-अर्चना और दोपहर में कथा श्रवण के लिए भारी संख्या में स्थानीय जनता उमड़ रही है। वहीं व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से चलाने में भागवत कमेटी के अध्यक्ष किशन सिंह बाफिला सहित सदस्य विक्रम सिंह, इंद्रजीत बाफिला, सुरेश चंद्र पंत और कमलेश पंत निरंतर जुटे हुए हैं। पुंगेश्वर महादेव धाम में चल रहे इस धार्मिक अनुष्ठान से पूरे क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय और सकारात्मक ऊर्जा से सराबोर हो गया है। महायज्ञ के पांचवें दिन कथा सत्र की समाप्ति के बाद भव्य आरती का आयोजन किया गया और उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
पुंगेश्वर महादेव के समस्त भट्ट परिवार के पुजारीगणों, भागवत कमेटी और क्षेत्र की समस्त जनता के विशेष सहयोग व सेवा भाव से इस विशाल महायज्ञ का सफल संचालन किया जा रहा है। महायज्ञ की व्यवस्थाओं और धार्मिक अनुष्ठानों को संपन्न कराने में पुजारी वर्ग से महामंडलेश्वर भट्ट जी, गिरीश चंद्र भट्ट, सुरेश चंद्र भट्ट, जगदीश चंद्र भट्ट, नंदाबल्लभ भट्ट, हिमांशु भट्ट, गणेश भट्ट, संजय भट्ट और ग्राम प्रधान पंडित नवीन चंद्र भट्ट मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।
उत्तर प्रदेश: भीषण गर्मी में खड़ी कार में लगी आग, वाहन जलकर हुआ क्षतिग्रस्त
मध्य प्रदेश: महंगाई से आम जनता परेशान, गरीब और मध्यम वर्ग की बढ़ी मुश्किलें
उत्तर प्रदेश: जर्जर चकबंदी कार्यालय बना खतरे की घंटी, कर्मचारियों ने की भवन मरम्मत की मांग
मध्य प्रदेश: श्री नागाजी सरोवर में भागवत कथा का दूसरा दिन, श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़
उत्तर प्रदेश: शिव-हनुमान मंदिर में हुआ विशाल भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया ग्रहण किया महाप्रसाद
