Contact for Advertisement 9650503773


उत्तराखंड: भाजपा नेत्री पर लगे गंभीर आरोप, पार्टी से किया गया निष्कासित

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तराखंड  Published by: Fulchand Malviya , Date: 06/06/2025 11:24:11 am Share:
  • उत्तराखंड
  • Published by: Fulchand Malviya ,
  • Date:
  • 06/06/2025 11:24:11 am
Share:

संक्षेप

उत्तराखंड: भारतीय जनता पार्टी ने अपनी ही एक नेत्री श्रीमती अनामिका शर्मा को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। उन पर अपनी 13 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म करवाने का गंभीर आरोप लगा है, 

विस्तार

उत्तराखंड: भारतीय जनता पार्टी ने अपनी ही एक नेत्री श्रीमती अनामिका शर्मा को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। उन पर अपनी 13 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म करवाने का गंभीर आरोप लगा है, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पीड़िता ने अपनी मां और उनके बॉयफ्रेंड सुमित पर कई बार दुष्कर्म करवाने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि जनवरी में हरिद्वार में कार के अंदर ही मां के बॉयफ्रेंड सुमित और उसके दोस्त शुभम ने मेरे साथ गैंगरेप किया। इसके अलावा, पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि उसकी मां ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म करवाया है, जिसमें हरिद्वार, आगरा और वृंदावन के होटलों में कई बार दुष्कर्म किया गया है।  मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। पीड़िता  की मां और बॉयफ्रेंड सुमित जेल जा चुके हैं, जबकि शुभम की तलाश जारी है। पुलिस पता करने की कोशिश कर रही है कि बेटी की अस्मत लुटवाने के पीछे मां का मकसद क्या था।


भारतीय जनता पार्टी ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए श्रीमती अनामिका शर्मा को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। निष्कासन की आधिकारिक सूचना जारी कर दी गई है निष्कासन की आधिकारिक सूचना निम्नलिखित है भारतीय जनता पार्टी हरिद्वार उत्तराखंड दिनांक 04/06/2025 निष्कासन सूचना अनामिका शर्मा निवासी फ्रेंड्स कॉलोनी रानीपुर हरिद्वार जिनको अगस्त 2024 में पार्टी के समस्त दायित्व से मुक्त कर दिया गया था। भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रभारी आदित्य चौहान की सहमति से भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिकता सदस्यता से तत्काल प्रभाव से निष्कासित किया जाता है। पार्टी ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए यह स्पष्ट कर दिया है, कि वह ऐसे मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाएगी। पार्टी का उद्देश्य है कि ऐसे मामलों में कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए और दोषियों को सजा दिलाई जाए।
 


Featured News