-
☰
बिहार: 102 एंबुलेंस सेवा से मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी, ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ
- Photo by : social media
संक्षेप
बिहार: जिले के सदर अस्पताल सहित सभी पीएससी,सीएससी में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में जैन प्लस द्वारा संचालित 102 एंबुलेंस सेवा ने कई उपलब्धियां हासिल की है।
विस्तार
बिहार: जिले के सदर अस्पताल सहित सभी पीएससी,सीएससी में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में जैन प्लस द्वारा संचालित 102 एंबुलेंस सेवा ने कई उपलब्धियां हासिल की है। यह एंबुलेंस कम समय में मरीजों को पटना सहित उच्च स्तरीय अस्पताल तक पहुंचाने के साथ ऑक्सीजन और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं से लैस है, जिससे यह मरीज के लिए वरदान साबित हो रही है। एंबुलेंस पर टेक्नीशियन की मौजूदगी मरीजों को हायर सेंटर तक सुरक्षित पहुंचाने में मददगार साबित हो रही है। नियमित जांच और निगरानी के साथ मरीजों को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाना अपने आप में चुनौती है। जिला प्रबंधक सीएल शिवेंद्र कुमार ने बताया कि 102 एंबुलेंस सेवा ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले गर्भवती महिलाओं और बच्चों के लिए किसी वरदान से काम नहीं है।इसके कारण मातृ एंव शिशु मृत्यु दर में उल्लेखनीय गिरावट आई है और स्वास्थ्य सेवाएं पहले की तुलना में अधिक सुलभ एवं प्रभावी हुई है। सड़क दुर्घटना में 102 एंबुलेंस की अहम योगदान रहता है।ग्रामीण इलाकों में आपातकालीन परिस्थितियों में अस्पताल तक पहुंचाना पहले बड़ी चुनौती था।विशेषकर दियारा इलाके में आर्थिक तंगी,निजी वाहन की अनुपलब्धता और खराब सड़कों के कारण कई बार गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं की जान खतरे में पड़ जाती थी।ऐसे हालात में 102 एंबुलेंस सेवा ने इन समस्याओं को काफी हद तक काम किया है।
उत्तर प्रदेश: गुगई गांव में परचून दुकान में भीषण आग, लाखों का नुकसान
बिहार: विकास कुमार बने नवादा में RLJP के नए जिला अध्यक्ष
बिहार: गढ़वे बाबा के 48वें वार्षिकोत्सव पर भव्य दुगोला और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ आयोजित
उत्तर प्रदेश: हनुमान जयंती पर पंचमुखी हनुमान मंदिर में भव्य महोत्सव किया गया आयोजित
उत्तराखंड: विद्यालय में हनुमान जयंती श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाई गई