-
☰
राजस्थान: राज्य सरकार ने कपासन की सात पंचायतें वापस किया, भदेसर पंचायत समिति में ग्राम पंचायत की संख्या 33 पर स्थिर
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: 30/12/2025, राजस्थान सरकार ने भदेसर पंचायत समिति ग्राम पंचायत की संख्या में संशोधन किया है दिसंबर के अंतिम सप्ताह में जारी नवीन आदेश के तहत भदेसर पंचायत समिति में ग्राम पंचायत की
विस्तार
राजस्थान: 30/12/2025, राजस्थान सरकार ने भदेसर पंचायत समिति ग्राम पंचायत की संख्या में संशोधन किया है दिसंबर के अंतिम सप्ताह में जारी नवीन आदेश के तहत भदेसर पंचायत समिति में ग्राम पंचायत की संख्या 40 से घटकर 33 हो गई है ! इससे पहले राज्य सरकार ने कपासन पंचायत समिति की सात ग्राम पंचायत को भदेसर में जोड़ दिया था ! इस पुर्व आदेश के बाद भदेसर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत की संख्या 33 से बढ़कर 40 हो गई थी ! हालांकि दिसंबर में जारी संशोधन आदेश में इन सात ग्राम पंचायत को फिर से कपासन पंचायत समिति में शामिल कर लिया गया है,
इस बदलाव के साथ भदेसर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत की संख्या वापस 33 पर आ गई है ! भदेसर के विकास अधिकारी और उपखंड अधिकारी ने बताया कि नवीन आदेश के बाद पंचायत समिति में अब 33 ग्राम पंचायत हैं इनमें परिसीमन के बाद कपासन, चित्तौड़गढ़ और बड़ी सादड़ी विधानसभा क्षेत्रों में गठित की गई है आठ नौ ग्राम पंचायते भी शामिल है ! पुर्व में तीन विधानसभा क्षेत्रों में विभाजित इस भदेसर पंचायत समिति में पच्चीस ग्राम पंचायते थी ! परिसीमन के बाद आठ नई ग्राम पंचायतो के गठन से इनकी संख्या 33 हो गई थी।
उत्तर प्रदेश: गुगई गांव में परचून दुकान में भीषण आग, लाखों का नुकसान
बिहार: विकास कुमार बने नवादा में RLJP के नए जिला अध्यक्ष
बिहार: गढ़वे बाबा के 48वें वार्षिकोत्सव पर भव्य दुगोला और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ आयोजित
उत्तर प्रदेश: हनुमान जयंती पर पंचमुखी हनुमान मंदिर में भव्य महोत्सव किया गया आयोजित
उत्तराखंड: विद्यालय में हनुमान जयंती श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाई गई