-
☰
No image found.
बिहार: साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश, तीन अपराधी गिरफ्तार, मोबाइल और ग्राहक डाटा हुआ बरामद
- Photo by : social media
संक्षेप
बिहार: वारिसलीगंज नवादा वारिसलीगंज पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र से सक्रिय एक साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश किया है।
विस्तार
बिहार: वारिसलीगंज नवादा वारिसलीगंज पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र से सक्रिय एक साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश किया है।गुप्तसूचना के आधार पर की गई छापेमारी में तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस ने उनके पास से चार एंड्रॉयड मोबाइल फोन एवं कस्टमर डाटा शीट बरामद किया है।पुलिस अधीक्षक नवादा के निर्देश पर वारिसलीगंज थाना के थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर पंकज कुमार सैनी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया था। वारिसलीगंज पुलिस टीम ने 18 जुलाई शुक्रवार को थाना क्षेत्र के अडानी सीमेंट फैक्ट्री से लगभग 50 मीटर पूरब,कुएं के पास स्थित नीम के पेड़ के समीप छापेमारी कर तीनों को पकड़ लिया।गिरफ्तार आरोपितों की पहचान कोरमा निवासी अरुण सिंह का पुत्र सन्नी कुमार (28),कोरमा निवासी श्री सिंह का पुत्र रविरंजन कुमार (29) तथा सिमरी बिगहा निवासी रामविलास पासवान का पुत्र नीरज कुमार (23) वर्ष के रूप में हुई है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपित विभिन्न वित्तीय संस्थानों और मुद्रा योजना के नाम पर उपलब्ध ग्राहक डाटा का इस्तेमाल करते थे।डाटा में दर्ज मोबाइल नंबरों पर संपर्क कर बजाज फाइनेंस,मुद्रा लोन तथा अन्य ऋण दिलाने का झांसा देकर लोगों से ठगी की जाती थी।आरोपित ग्राहकों को प्रोसेसिंग फीस,दस्तावेज सत्यापन और अन्य शुल्क के नाम पर रकम जमा कराने के बाद संपर्क तोड़ देते थे।इस मामले में वारिसलीगंज थाना कांड संख्या 501/26 दर्ज किया गया है।पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं तथा आईटी एक्ट की धारा 303/2,318/2,4 और 336/2 इत्यादि के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।अभी आरोपियों को कागजी प्रक्रिया पूरी कर पुलिस अभिरक्षा में न्यायालय भेजा गया।छापेमारी दल में थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी,पुलिस अवर निरीक्षक सुशील कुमार,पीएसआई मनोज कुमार राय,एएसआई पप्पु कुमार,उपेंद्र पासवान एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि साइबर अपराधियों के नेटवर्क और उनके अन्य सहयोगियों की पहचान के लिए जांच जारी है।
राजस्थान: सचिन पायलट से शिष्टाचार मुलाकात, संगठनात्मक मुद्दों पर हुई चर्चा
महाराष्ट्र: खाद्य एवं औषधि विभाग पर पड़ा छापा, मिठाई दुकान से लिए गए खाद्य पदार्थों के मिले सैंपल
उत्तर प्रदेश: मीरजापुर में नई स्वास्थ्य सुविधा की शुरुआत, विधायक ने पैथकाइन्ड लैब्स का किया शुभारंभ
उत्तर प्रदेश: मंदिर में महिला श्रद्धालु की सोने की चेन चोरी, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
