Contact for Advertisement 9650503773


बिहार: पासवान एकता मंच की बैठक में समाज की एकजुटता और विकास पर हुआ मंथन

- Photo by : social media

बिहार  Published by: Sanjay Kumar Verma , बिहार  Edited By: Yashoda, Date: 20/07/2026 01:45:10 pm Share:
  • बिहार
  • Published by.: Sanjay Kumar Verma ,
  • Edited By.: Yashoda,
  • Date:
  • 20/07/2026 01:45:10 pm
Share:

संक्षेप

बिहार: पकरीबरावां प्रखंड मुख्यालय स्थित डॉ. श्रीकृष्ण सिंह स्मारक भवन में रविवार को पासवान एकता मंच की बैठक हुई।

विस्तार

बिहार: पकरीबरावां प्रखंड मुख्यालय स्थित डॉ. श्रीकृष्ण सिंह स्मारक भवन में रविवार को पासवान एकता मंच की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता अवधेश पासवान ने की, जबकि मंच संचालन राकेश कुमार ने किया। बैठक में पासवान समाज की एकता, सामाजिक उत्थान, शिक्षा के प्रसार तथा समाज के सर्वांगीण विकास सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि समाज की मजबूती और सम्मान के लिए आपसी एकजुटता सबसे आवश्यक है। यदि समाज संगठित रहेगा तो उसकी आवाज अधिक प्रभावी होगी और उसे हर क्षेत्र में उचित सम्मान एवं अधिकार प्राप्त होंगे। समाज के युवाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक करने, सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने तथा आपसी भाईचारे को मजबूत बनाने पर विशेष बल दिया गया। उपस्थित लोगों ने एक स्वर में कहा कि समाज के सभी वर्गों को मिलकर संगठन को मजबूत करना होगा और विकास के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभानी होगी।

 

बैठक में कई गणमान्य लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए तथा समाजहित में मिल-जुलकर कार्य करने का संकल्प लिया। इसके बाद लोगों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। संकल्प लिया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी लोग कम से कम एक पौधे जरूर लगाएं एवं उसकी सुरक्षा करें। इस अवसर पर आसो पासवान, राजेंद्र पासवान, उत्तम पासवान, भरत पासवान, बुधौली पंचायत के मुखिया ललन पासवान, वारिसलीगंज के पूर्व प्रमुख नरेश पासवान, दोसुत के पूर्व मुखिया अशोक पासवान, ठेरा के पूर्व मुखिया अशोक पासवान, झारखंड कांग्रेस नेत्री ऊषा पासवान,  डॉ. प्रो. विष्णु देव पासवान, इंद्रदेव पासवान, मनोज कुमार, सुखदेव पासवान सहित पासवान समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related News

राजस्थान: गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग में हुई बैठक, 27 जुलाई के हस्ताक्षर अभियान की रणनीति तय

राजस्थान: सचिन पायलट से शिष्टाचार मुलाकात, संगठनात्मक मुद्दों पर हुई चर्चा

महाराष्ट्र: खाद्य एवं औषधि विभाग पर पड़ा छापा, मिठाई दुकान से लिए गए खाद्य पदार्थों के मिले सैंपल

उत्तर प्रदेश: मीरजापुर में नई स्वास्थ्य सुविधा की शुरुआत, विधायक ने पैथकाइन्ड लैब्स का किया शुभारंभ

उत्तर प्रदेश: पंडित सोहनलाल शर्मा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने विश्व हिंदू रक्षा परिषद के यूपी महामंत्री

उत्तर प्रदेश: मंदिर में महिला श्रद्धालु की सोने की चेन चोरी, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस


Featured News