Contact for Advertisement 9650503773


बिहार: हिसुआ के दो चिकित्सक ‘डॉक्टर सम्मान’ से किए गए सम्मानित

- Photo by : social media

बिहार  Published by: Sanjay Kumar Verma , Date: 17/01/2026 05:35:18 pm Share:
  • बिहार
  • Published by: Sanjay Kumar Verma ,
  • Date:
  • 17/01/2026 05:35:18 pm
Share:

संक्षेप

बिहार: शुक्रवार को राजधानी पटना के चाणक्या होटल में आयोजित एक भव्य सम्मान समारोह में बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे एवं उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा के करकमलों से हिसुआ, नवादा के दो प्रख्यात चिकित्सकों को “डॉक्टर सम्मान” से सम्मानित किया गया।

विस्तार

बिहार: शुक्रवार को राजधानी पटना के चाणक्या होटल में आयोजित एक भव्य सम्मान समारोह में बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे एवं उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा के करकमलों से हिसुआ, नवादा के दो प्रख्यात चिकित्सकों को “डॉक्टर सम्मान” से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विष्णु होम्यो क्लीनिक के संचालक डॉ. रंजीत कुमार एवं वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. रमेश प्रसाद जी को अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह में बिहार सहित विभिन्न जिलों से आए कई नामचीन चिकित्सकों को उनके उत्कृष्ट कार्य, समाज सेवा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र में विशिष्ट उपलब्धियों के लिए बारी-बारी से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने कहा कि पिछले दो दशकों से डबल इंजन की सरकार स्वास्थ्य के क्षेत्र में निरंतर नए आयाम स्थापित कर रही है। उन्होंने गर्व के साथ कहा कि बिहार ने स्वास्थ्य सेवाओं में उल्लेखनीय सुधार करते हुए देश में तीसरा स्थान प्राप्त किया है, जो राज्य के लिए बड़ी उपलब्धि है। वहीं उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने चिकित्सकों को “धरती का भगवान” बताते हुए कहा कि गुरुजनों और चिकित्सकों का सम्मान होते देखना अत्यंत गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि आप सभी का समर्पण, सेवा भाव और कर्तव्यनिष्ठा बिहार को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। हिसुआ के दोनों चिकित्सकों को मिले इस सम्मान से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। इस उपलब्धि पर प्रद्युम्न कुमार, शंभू शर्मा, अध्यक्ष मनोज कुशवाहा, डॉ. अवधेश कुमार, दिलीप कुमार, सिद्धू मनोज, डॉ. अजीत कुमार, प्रदीप कुमार, सूरज कुमार, बीरेंद्र कुमार, संतोष यादव, सुभाष पासवान, किशोरी शर्मा सहित कई सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सभी ने आशा जताई कि दोनों चिकित्सक आगे भी इसी तरह समाज सेवा और जनस्वास्थ्य के क्षेत्र में योगदान देते रहेंगे।

Related News

चेन्नई: वर्क परमिट के नाम पर ट्रैवल एजेंट ने धोखाधड़ी, हितेश नागपाल के 60,000 रुपये बकाया

उत्तर प्रदेश: दुद्धी ए ने हिंडाल्को को 48 रनों से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया

उत्तर प्रदेश: विराट हिन्दू सम्मेलन में नारायण सिंह कुशवाह ने समाज में एकता और सांस्कृतिक मूल्यों पर जोर दिया

उत्तर प्रदेश: टोल प्लाजा पर अधिवक्ता से मारपीट, वकीलों में आक्रोश

उत्तर प्रदेश: छानबें के बिहसड़ा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय वृहद पशु आरोग्य मेले का आयोजन, केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने किया शुभारंभ

उत्तर प्रदेश: सतुआ बाबा ने मर्सिडीज़ खरीदकर फिर मचाई धूम, नंबर प्लेट पर लिखा जगतगुरु सतुआ बाबा


Featured News