-
☰
बिहार: इंटर विद्यालय में जल संरक्षण और वृक्षारोपण अभियान किया गया शुरू
- Photo by : social media
संक्षेप
बिहार: विद्यालय को सुंदर सुसज्जित एवं हरा भरा बनाने के उद्देश्य से इंटर विद्यालय आती कादिरगंज में जल जीवन हरियाली के तहत पर्यावरण एवं जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम में इंटर विद्यालय आती के शारीरिक शिक्षक संतोष कुमार वर्मा के द्वारा सैकड़ो पेड़ पौधे लगाया गया साथ ही साथ उन पौधों को सुरक्षित और संरक्षित करने के लिए उनकी घेराबंदी भी किया गया पेड़ों के दो वर्ष पूर्ण होने पर सभी विद्यार्थियों के साथ वृक्ष उत्सव मनाया गया।
विस्तार
बिहार: विद्यालय को सुंदर सुसज्जित एवं हरा भरा बनाने के उद्देश्य से इंटर विद्यालय आती कादिरगंज में जल जीवन हरियाली के तहत पर्यावरण एवं जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम में इंटर विद्यालय आती के शारीरिक शिक्षक संतोष कुमार वर्मा के द्वारा सैकड़ो पेड़ पौधे लगाया गया साथ ही साथ उन पौधों को सुरक्षित और संरक्षित करने के लिए उनकी घेराबंदी भी किया गया पेड़ों के दो वर्ष पूर्ण होने पर सभी विद्यार्थियों के साथ वृक्ष उत्सव मनाया गया। वृक्षों को रक्षा सूत्र बांधा गया ताकि सुंदर बड़े वृक्ष का रूप ले सके सभी पेड़ लगभग 20 फीट का हो चुका है और सुंदर दिखना शुरू हो गया है। विद्यार्थियों को वृक्ष लगाने का महत्व एवं जल संरक्षण के बारे में विशेष रूप से महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। वृक्ष की कटाई सामाजिक उपयोग के लिए धड़ल्ले से किया जा रहा है। इसलिए समाज के युवाओं को सोशल मीडिया के दुरुपयोग से हटकर वृक्ष लगाना एवं उनकी सेवा करना इन चीजों से जोड़ने की अपील की जा रही है। संतोष कुमार वर्मा ने बताया कि जल जीवन हरियाली से ही जल संरक्षण संभव है। पानी का लेयर दिन-ब-दिन नीचे जा रहा है। इन्हें बचाने का एकमात्र उपाय वृक्षारोपण ताकि वातावरण संतुलित होकर अच्छी बारिश करा सके पर्यावरण मित्र मिथिलेश कुमार के साथ जुड़कर भी जिले के अलग-अलग क्षेत्र में हजारों पौधे लगा चुके हैं, जिसमें से 50 परसेंट पौधे बड़े होकर पेड़ का रूप ले चुके हैं।