Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: जिलाधिकारी ने सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं और अधिकारियों को दिलाई शपथ

- Photo by : SOCIAL; MEDIUA

उत्तर प्रदेश  Published by: Rakesh Kumar chauhan , Date: 06/01/2026 05:56:29 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Rakesh Kumar chauhan ,
  • Date:
  • 06/01/2026 05:56:29 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: गोंडा के श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज में सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका नि

विस्तार

उत्तर प्रदेश: गोंडा के श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज में सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन ने उपस्थित लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी और शपथ दिलाई। जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन न केवल हमारी स्वयं की सुरक्षा के लिए आवश्यक है, बल्कि इससे अन्य लोगों के जीवन की रक्षा भी होती है। उन्होंने हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन, नशे की हालत में वाहन न चलाना, मोबाइल फोन का उपयोग करते हुए वाहन न चलाना तथा यातायात संकेतों का सम्मान करने की अपील की।
अपर जिलाधिकारी श्री आलोक कुमार ने भी सड़क सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि प्रशासन द्वारा समय-समय पर जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। एआरटीओ प्रशासन श्री आर.सी. भारतीय ने यातायात नियमों और सुरक्षित ड्राइविंग से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी दी। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य ने कार्यक्रम के आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि छात्र-छात्राएं समाज में जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। सभी उपस्थित लोगों ने सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की शपथ ली।