Contact for Advertisement 9650503773


हरियाणा: सेठ बसंत लाल पंसारी ने जन्मदिन पर गौ सेवा धाम में शौचालय निर्माण कराया

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Satish , Date: 06/01/2026 03:15:48 pm Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Satish ,
  • Date:
  • 06/01/2026 03:15:48 pm
Share:

संक्षेप

हरियाणा: श्याम गौ सेवा धाम में सेठ बसंत लाल पंसारी का जन्मदिन गौ सेवकों द्वारा काफी धूमधाम से मनाया गया इस अवसर पर बसंत लाल पंसारी जड़वा वाले ने लोगों को गाय माता के प्रति प्रेरित करते हुए कहा कि गौ सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं हैं।

विस्तार

हरियाणा: श्याम गौ सेवा धाम में सेठ बसंत लाल पंसारी का जन्मदिन गौ सेवकों द्वारा काफी धूमधाम से मनाया गया इस अवसर पर बसंत लाल पंसारी जड़वा वाले ने लोगों को गाय माता के प्रति प्रेरित करते हुए कहा कि गौ सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं हैं। और हमारे सनातन धर्म में गाय को माता का दर्जा दिया हैं। प्रधान नरेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि सेठों एवं गांवों के सहयोग से ही आज श्री श्याम गौ सेवा धाम निरंतर प्रगति कर रहा हैं। 

प्रधान जी ने बताते हुए कहा कि आज बसंत लाल सेठ जी का 77 वां जन्मदिन हैं, इस खुशी पर सेठ जी ने शौचालय एवं स्नानघर का निर्माण करवाया जिसकी लागत लगभग 2.50000 (दो लाख पचास हजार) हैं। हम सभी साथी सेठ जी का तहदिल से धन्यवाद करते हैं, एवं भगवान से इनकी लम्बी एवं स्वस्थ आयु की कामना करते हैं। इस मौके पर प्रधान नरेंद्र सिंह शेखावत, गौ सेवक तनुज, रतन लाल मिश्रा, मोनू शेखावत, मनोज सेठ, बंटी सेठ, बिन्टू गुर्जर, विक्रम प्रजापत एवं अनेकों गौ सेवक उपस्थित रहे।