-
☰
No image found.
छत्तीसगढ़: वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, अमानवीय व्यवहार के आरोपों पर निष्पक्ष जांच की मांग
- Photo by : social media
संक्षेप
छत्तीसगढ़: शिवपुरी मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से एक बेहद विचलित करने वाला मामला सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है।
विस्तार
छत्तीसगढ़: शिवपुरी मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से एक बेहद विचलित करने वाला मामला सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है। जिले के पिछोर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम राजापुर का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों की रूह कांप गई है। इस वायरल वीडियो में कुछ दबंगों द्वारा गरीब और आम नागरिकों के साथ कथित तौर पर घोर अमानवीय व्यवहार किए जाने के गंभीर आरोप लग रहे हैं। वीडियो के सामने आने के बाद से क्षेत्र में भारी आक्रोश और चर्चाओं का बाजार गर्म है इस घटना ने स्थानीय प्रशासन और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या रसूखदार लोग कमजोर वर्ग की आवाज को दबाने की कोशिश कर रहे हैं, जिस बर्बरता के साथ इस कथित घटना को अंजाम दिया गया है। उससे साफ झलकता है कि दबंगों के मन में कानून और पुलिस का कोई डर नहीं रह गया है स्थानीय जनता अब यह सवाल उठा रही है कि क्या जिम्मेदार अधिकारी इस मामले पर स्वतः संज्ञान लेंगे या फिर इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए मिशन महाराजा बली सेना की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा जाटव ने भी कड़ी आपत्ति जताई है और प्रशासन से पीड़ितों को न्याय दिलाने व दोषियों पर त्वरित कार्रवाई की मांग की है हालांकि, यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है और लोगों में भारी नाराजगी है, लेकिन इस वीडियो की सत्यता, समय और घटना की आधिकारिक पुष्टि संबंधित प्रशासनिक व पुलिस जांच के बाद ही पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी स्थानीय ग्रामीणों और संगठन ने मांग की है कि उच्च अधिकारी तुरंत इस मामले में हस्तक्षेप करें और निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करें।
उत्तर प्रदेश: भाजपा का कार्यक्रम, मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर प्रबुद्ध वर्ग का किया सम्मान
