Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: सोनभद्र में चैत्र नवमी के दिन मंदिरों में भक्तों का उमड़ा सैलाब 

- Photo by : NCR Samachar

उत्तर प्रदेश  Published by: Anand Kumar , Date: 18/04/2024 11:19:38 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Anand Kumar ,
  • Date:
  • 18/04/2024 11:19:38 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सोनभद्र सहित आसपास के क्षेत्र में दुर्गा माता की मंदिरों में बुधवार को रामनवमी के दिन दर्शन पूजन हेतु श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने क्षेत्र के काली मंदिर, दुर्गा मंदिर, शीतला मंदिर, सहित माता के मंदिर में सर झुका कर आशीर्वाद लिया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सोनभद्र सहित आसपास के क्षेत्र में दुर्गा माता की मंदिरों में बुधवार को रामनवमी के दिन दर्शन पूजन हेतु श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने क्षेत्र के काली मंदिर, दुर्गा मंदिर, शीतला मंदिर, सहित माता के मंदिर में सर झुका कर आशीर्वाद लिया। वेद मंत्रोचार, हवन, पूजा पाठ एवं देवी मां के जयकारों से पूरा इलाका गूंज उठा। 9 दिन से अनुष्ठान पाठ करने वाले श्रद्धालु भक्तों ने नौ कुवारी कन्याओं का विधि- विधान से पूजन अर्चन किया। व्रती महिलाओं ने कन्याओं की पूजन कर पारन के पश्चात नौ दिवसीय व्रत समाप्त की। ग्रामीण अंचलों में मां दुर्गा की आराधना, पूजा पाठ का दौर सुबह से ही देखने को मिला। आदिवासी क्षेत्र के लोगों ने जवारी जुलूस निकालकर देवी मंदिरों मे पू जन अर्चन किया। श्रद्धालु पूजा अर्चन को लेकर खासा उत्साह नजर आ रहे थे।