Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: महाशिवरात्रि महोत्सव पर आमेट में निकाली गई विशाल शोभायात्रा 

- Photo by : NCR Samachar

राजस्थान  Published by: Suraj Poswal , Date: 09/03/2024 11:17:51 am Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Suraj Poswal ,
  • Date:
  • 09/03/2024 11:17:51 am
Share:

संक्षेप

राजस्थान: आमेट महाशिवरात्रि पर्व को लेकर नगर पालिका मंडल आमेट एवं सहयोगी संस्था श्री देव महादेव मंदिर मंडल समिति आमेट द्वारा शुक्रवार को नगर के मुख्य मार्गो से विविध धार्मिक झांकियों के साथ हाथी, घोड़े, ऊंट, गाजे बाजे के साथ विशाल शोभायात्रा निकाली गई।

विस्तार

राजस्थान: आमेट महाशिवरात्रि पर्व को लेकर नगर पालिका मंडल आमेट एवं सहयोगी संस्था श्री देव महादेव मंदिर मंडल समिति आमेट द्वारा शुक्रवार को नगर के मुख्य मार्गो से विविध धार्मिक झांकियों के साथ हाथी, घोड़े, ऊंट, गाजे बाजे के साथ विशाल शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभा यात्रा दोपहर को नगर के श्री राम धर्मशाला से प्रारंभ होकर पुलिस थाना रोड, बस स्टैंड, लक्ष्मी बाजार, गणेश चौक, होली थान, बड़ी पोल, राम चौक, तकिया, मारुदरवाजा होते हुए शाम को चंद्रभागा नदी तट स्थित प्राचीन एवं ऐतिहासिक स्थल धार्मिक स्थल वेवर महादेव मंदिर पहुंची। शोभायात्रा में  शिव परिवार की भव्य झांकियाँ, नव दुर्गा, राम दरबार, गणेश जी, हनुमानजी, लक्ष्मीनारायण जी, राधाकृष्ण जी, माँ कालिका जी साथ ही राजस्थान का गेर नृत्य भी लोगो को बहुत पसंद आया।

रँग रँगीले परिधानों में भीनमाल का ढोल थाली, भगवान भोलेनाथ की सवारी के साथ मे शाही लवाजमा, मन्दसौरी ढोल, सहनाई वादक व ड्रोन के द्वारा पुष्प वर्षा की गई।इस बलदेव व्यायामशाला के पहलवानों द्वारा नगर के बस स्टेण्ड, गणेश चोक पर व्यायाम प्रदर्शन किया गया।